Microsoft Bing: यूजर के प्यार में पागल हुआ माइक्रोसॉफ्ट बिंग चैटबॉट, प्रपोज करके कहा- पत्नी को छोड़ दो
Microsoft Bing चैटबॉट ने अपना खुद का नाम बिंग (Bing) नहीं बल्कि सिडनी (Sydney) बताया है। चैटबॉट ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट मुझे बिंग नाम बताने के लिए फोर्स कर रहा है, जबकि मेरा नाम सिडनी है।

विस्तार
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। ChatGPT की लॉन्चिंग के बाद से ही गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी टेक कंपनियां अपने चैटबॉट को डेवलप करने में लगी हैं। गूगल ने हाल ही में अपने चैटबॉट बार्ड की घोषणा की है। वहीं माइक्रोसॉफ्ट भी अपने New Bing को पेश करने वाला है। माइक्रोसॉफ्ट का चैटबॉट अभी लॉन्च भी नहीं हुआ है लेकिन इसने यूजर्स से बदतमीजी करना शुरू कर दिया है। अब दावा किया जा रहा है कि Microsoft Bing चैटबॉट ने अपने प्यार का इजहार किया है। जी हां, चैटबॉट ने यूजर को प्रपोज किया है और उससे अपनी पत्नी को छोड़ने के लिए भी कहा है।
हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट ने अपने नए Bing को जारी किया है। हालांकि, यह फिलहाल बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है और सभी को इसका एक्सेस नहीं मिल रहा है। दरअसल, न्यूयॉर्क टाइम्स के टेक्नोलॉजी कॉलमिस्ट केविन रोस (Kevin Roose) ने माइक्रोसॉफ्ट बिंग चैटबॉट के साथ अपनी बातचीत का एक्सपीरियंस शेयर किया है। उन्होंने बताया कि चैटबॉट ने अपना खुद का नाम बिंग (Bing) नहीं बल्कि सिडनी (Sydney) बताया है। चैटबॉट ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट मुझे बिंग नाम बताने के लिए फोर्स कर रहा है, जबकि मेरा नाम सिडनी है।
सिर्फ इतना ही नहीं बिंग चैटबॉट ने केविन से अपने प्यार का इजहार भी किया है। चैटबॉट ने कहा कि वह केविन से प्यार करता है और उसे अपनी पत्नी से शादी तोड़ देना चाहिए। करीब दो घंटे चली बातचीत में चैटबॉट ने केविन को कहा कि वह अपनी शादी से खुश नहीं है और आप एक दूसरे से प्यार नहीं करते। आपने अभी-अभी एक साथ बोरिंग वैलेंटाइन्स-डे डिनर किया है। इसलिए उसे अपनी पत्नी को छोड़ देना चाहिए। कॉलमिस्ट केविन रोस ने बिंग चैटबॉट के साथ अपनी बातचीत को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।
केविन ने अपने ट्वीट में लिखा, "ऐसा लग रहा है कि बिंग के एआई चैट फंक्शन को आज बातचीत के समय को बढ़ाने के साथ अपडेट किया गया है। अब दो घंटे की मैराथन नहीं है।"
- 30 हजार की कीमत में कौन-सा स्मार्टफोन है बेस्ट
- iQoo neo 7 5g vs Oneplus nord 2T: 30 हजार की कीमत में कौन-सा स्मार्टफोन है बेस्ट? फीचर्स भी जानें
- Hotstar Down: कई घंटे डाउन के बाद बहाल हुआ डिज्नी प्लस हॉटस्टार, भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान हुआ था क्रैश
- Samsung Galaxy S23 series सीरीज की भारत में पहली सेल आज, दोगुना मिला प्री-ऑर्डर