Meta: मेटा बंद करने जा रहा ये पॉपुलर एप, इस दिन से नहीं करेगा काम, यूजर्स को दिया अपडेट

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Sat, 18 Oct 2025 07:01 AM IST
सार

Meta ने घोषणा की है कि वह Windows और macOS के लिए Messenger के डेस्कटॉप एप को 15 दिसंबर 2025 से बंद करने जा रहा है। इस तारीख के बाद यूजर्स एप पर लॉगिन नहीं कर पाएंगे और उन्हें Facebook वेबसाइट के जरिए चैट करनी होगी।

विज्ञापन
meta to shut down messenger desktop app move on web based app
बंद होगा डेक्सटॉप वर्जन - फोटो : Meta

    विस्तार

    Meta अब बहुत जल्द अपने एक पॉपुलर एप को रिटायर करने जा रहा है। यूजर्स को बड़ा अपडेट देते हुए मेटा ने बताया है कि 15 दिसंबर 2025 से Windows और macOS के लिए उपलब्ध Messenger डेस्कटॉप एप को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इस तारीख के बाद एप में लॉगिन करने की सुविधा खत्म हो जाएगी और यूजर्स को Facebook वेबसाइट के जरिए ही चैट करनी होगी।

    कंपनी ने कहा है कि वह जल्द ही एप में नोटिफिकेशन के जरिए यूजर्स को इस बदलाव की जानकारी देना शुरू करेगा। Meta के हेल्प पेज के अनुसार, "जैसे ही एप को डिप्रिकेट करने की प्रक्रिया शुरू होगी, यूज़र्स को इन-ऐप अलर्ट मिलेगा। इसके बाद उन्हें ऐप बंद होने से पहले 60 दिनों तक का समय दिया जाएगा।"

    विज्ञापन

    यूजर्स को मिलेगा नोटिफिकेशन, डिलीट करने की सलाह

    Meta ने यूज़र्स को सलाह दी है कि वे Messenger एप को जल्द ही डिलीट कर दें क्योंकि 60 दिनों के बाद यह पूरी तरह काम करना बंद कर देगा। कंपनी का कहना है कि Mac और Windows यूजर्स अब भी Facebook वेबसाइट या डेस्कटॉप एप के जरिए मैसेज भेज सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा, मेटा ने यूज़र्स को "Secure Storage" फीचर ऑन करने और PIN सेट करने की सलाह दी है ताकि चैट हिस्ट्री सुरक्षित रहे। एक बार वेब वर्जन में स्विच करने के बाद, सभी डिवाइसेज पर चैट ऑटोमैटिक रूप से सिंक हो जाएगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें