Whatsapp Scam: बियर की दो बोतल 44 हजार रुपये की, ठगों ने व्हाट्सएप से इस शख्स को पहुंचा दिया तगड़ा नुकसान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, मुंबईप्रदीप पाण्डेय
Thu, 03 Nov 2022 11:51 AM IST
सार

शुरुआत में तो वकील ने एक बियर ऑर्डर किया लेकिन उन्हें बताया गया कि घर पर डिलीवरी के लिए कम-से-कम दो बोतल ऑर्डर करना होगा। एक बोतल की कीमत 360 रुपये बताई गई।

विज्ञापन
Man lost Rs 44782 in WhatsApp scam while to order beer worth Rs 360
WhatsApp scam - फोटो : iStock

    विस्तार

    इंटरनेट की दुनिया में लोगों की जिंदगी जितनी आसान हो गई है, उतने ही स्कैमर भी स्मार्ट हो गए हैं। हर दिन नए-नए तरीके से लोगों को ये साइबर ठग चूना लगा रहे हैं। अब एक ताजा मामला मुंबई का है जहां ऑनलाइन बियर खरीदने के चक्कर में 24 साल के वकील को 44,782 रुपये का चूना लगा है। साइबर ठग ने खुद को बियर दुकान का मालिक बताया और घटना को अंजाम दिया।

    रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित ने गूगल पर वाइन शॉप नियर मी सर्च किया जिसके बाद उसे एक नंबर मिला। उस नंबर पर कई बार कॉल किया गया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। कुछ देर बाद पीड़ित के व्हाट्सएप पर एक नंबर से मैसेज आया जिसमें मैसेज भेजने वाले ने खुद को वाइन शॉप का मालिक बताया था। शुरुआत में तो वकील ने एक बियर ऑर्डर किया लेकिन उन्हें बताया गया कि घर पर डिलीवरी के लिए कम-से-कम दो बोतल ऑर्डर करना होगा। एक बोतल की कीमत 360 रुपये बताई गई।

    विज्ञापन

    इसके बाद पीड़ित के व्हाट्सएप नंबर पर पेमेंट के लिए एक QR कोड भेजा गया जिसमें डिलीवरी के लिए भी 30 रुपये अलग से मांगे गए। वकील ने जैसे ही क्यूआर कोड को स्कैन किया तो उनके खाते से दो बार में 499 रुपये और 4,999 रुपये कट गए। जब उन्होंने पैसे निटर्न मांगे तो एक और क्यूआर कोड भेजा गया जिसे स्कैन करते ही वकील के खाते से 44,782 रुपये निकल गए।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें