JioVoot: नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो की होगी छुट्टी! जियो ला रहा नया ओटीटी एप, जानें सब्सक्रिप्शन प्लान
आईपीएल 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म JioCinema पर लाइव-स्ट्रीम किया जा सकता है, जो अपने यूजर्स के लिए एकदम फ्री में उपलब्ध है। लेकिन कंपनी इसमें बदलाव करने की तैयारी कर रही है।

विस्तार
ओटीटी एप को लेकर जियो बड़ा बदलाव करने वाला है। दावा किया जा रहा है कंपनी जल्द ही JioCinema का नाम बदलकर JioVoot कर सकती है। साथ ही कंपनी जल्द सब्सक्रिप्शन प्लान की भी घोषणा कर सकती है। बता दें कि आईपीएल 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म JioCinema पर लाइव-स्ट्रीम किया जा सकता है, जो अपने यूजर्स के लिए एकदम फ्री में उपलब्ध है। लेकिन कंपनी इसमें बदलाव करने की तैयारी कर रही है। यानी यह सेवा ज्यादा दिनों तक फ्री नहीं रहेगी।
OnlyTech ने जियो के इस बदलाव को लेकर दावा किया है। रिपोर्ट में दी गई जानकारी के अनुसार, JioVoot, JioCinema का नया नाम हो सकता है। आईपीएल 2023 समाप्त होने के बाद JioCinema के पूर्ण बदलाव के तहत जाने की उम्मीद है। इसको लेकर एक स्क्रीनशॉट भी लीक हुआ है। स्क्रीनशॉट में एप के सोर्स कोड से पता चलता है कि JioVoot, Jio Platforms का अगला प्लेटफॉर्म होगा। इसका स्वामित्व Viacom 18 के पास होगा जिसके पास आईपीएल 2023 के डिजिटल राइट्स भी हैं।
Viacom 18 का ये ओटीटी प्लेटफॉर्म जल्द सब्सक्रिप्शन प्लान के अंदर भी आ सकता है। यानी इसके लिए यूजर्स को कीमत चुकानी होगी। कहा जा कहा है कि अन्य ओटीटी के मुकाबले JioCinema के सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत कम होने वाली है। जियो के ओटीटी एप का शुरुआती मासिक सब्सक्रिप्शन प्लान 99 रुपये हो सकता है। इसके लिए कंपनी बेस, स्टैंडर्ड और प्रीमियम प्लान लॉन्च कर सकती है।
- Spotify DOWN: दुनियाभर में स्पॉटिफाई की सेवाएं ठप, लाखों लोगों को एप ओपन करने में आ रहीं दिक्कतें
- Pixel Fold: गूगल जल्द लॉन्च कर सकता है फोल्डिंग वाला पिक्सल फोन, फीचर्स और कीमत की जानकारी आई सामने
- 11 इंच डिस्प्ले और Dolby विजन के साथ लॉन्च हुए Xiaomi Pad 6 और Pad 6 Pro, इसमें है 512GB स्टोरेज और डुअल कैमरा
- Mi Band 8: एमोलेड डिस्प्ले और 16 दिन बैटरी लाइफ के साथ भारत में लॉन्च, इसमें है 150 स्पोर्ट्स मोड, जानें कीमत