हिमाचल प्रदेश के कई शहरों में लॉन्च हुआ Jio True 5G, देश के कुल 257 शहरों में पहुंची सर्विस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 14 Feb 2023 03:00 PM IST
सार

Jio की 5G सेवाएं अब देश के कुल 257 शहरों में पहुंच गई है। आज हिमाचल प्रदेश राज्य में हमीरपुर, नादौन और बिलासपुर में जियो ट्रू5जी सेवाओं को एक साथ लॉन्च किया गया।

विज्ञापन
Jio true 5G Launched by Himachal Pradesh CM Sukhvinder Singh Sukhu
Jio True 5G - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यानी 14 फरवरी को शिमला में आयोजित एक कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश में जियो ट्रू 5जी सेवाओं की शुरुआत की। शिमला के अलावा, हिमाचल प्रदेश राज्य में हमीरपुर, नादौन और बिलासपुर में जियो ट्रू5जी सेवाओं को एक साथ लॉन्च किया गया।

    जियो ट्रू 5जी के कवरेज एरिया में शामिल होने वाले अन्य शहर हैं - गुजरात के अंकलेश्वर और सावरकुंडला, मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा, रतलाम, रीवा और सागर, महाराष्ट्र के अकोला और परभणी, पंजाब के बठिंडा, खन्ना और मंडी गोबिंदगढ़, राजस्थान के भीलवाड़ा और श्री गंगानगर, सीकर और उत्तराखंड के हल्द्वानी-काठगोदाम, ऋषिकेश और रुद्रपुर।

    विज्ञापन

    लॉन्च कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, “मैं राज्य में जियो की ट्रू5जी सेवाओं के लॉन्च पर जियो और हिमाचल प्रदेश के लोगों को बधाई देता हूं। यह लॉन्च राज्य के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। 5जी सेवाएं छात्रों, व्यापारियों और पेशेवरों सहित प्रत्येक व्यक्ति के लिए ढेर सारे अवसर पैदा करेंगी। इससे पर्यटन, ई-गवर्नेंस, स्वास्थ्य सेवा, बागवानी, कृषि, ऑटोमेशन, शिक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आपदा प्रबंधन, आईटी और मैन्युफैक्चरिंग आदि क्षेत्रों में भी मूलभूत परिवर्तन आएंगे। हम सभी ने महामारी के दौरान डिजिटल कनेक्टिविटी के लाभों को देखा है। 5जी सेवाओं के विस्तार से राज्य का डिजिटल ढांचा और मजबूत होगा।“

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    लॉन्च पर जियो प्रवक्ता ने कहा, “ जियो ट्रू 5जी विभिन्न क्षेत्रों में अनंत अवसर तो पैदा करेगा ही, राज्य के लोगों को भी डिजिटल रूप से सशक्त करेगा। डिजिटाइज करने के हमारे प्रयास में निरंतर सहयोग के लिए हम राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन की टीमों के आभारी हैं।“

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें