Jio Outage: पूरे देश में जियो की सेवाएं ठप, कॉल और मैसेज करने में आ रहीं दिक्कतें

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 29 Nov 2022 09:39 AM IST
सार

कुछ यूजर्स का कहना है कि सोमवार रात से ही जियो की सेवाएं ठप हैं। यूजर्स सोशल मीडिया पर भी इसकी शिकायत कर रहे हैं। हालांकि, यूजर्स मोबाइल इंटरनेट का इस्तेमाल कर पा रहे हैं।

Jio Outage Jio services down across the country users unable to make calls and messages
Reliance jio - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो की सेवाएं मंगलवार को ठप हो गईं। रिपोर्ट के अनुसार यूजर्स को कॉल करने से लेकर मैसेज करने तक में समस्या आ रही है। कुछ यूजर्स का कहना है कि सोमवार रात से ही जियो की सेवाएं ठप हैं। यूजर्स सोशल मीडिया पर भी इसकी शिकायत कर रहे हैं। हालांकि, यूजर्स मोबाइल इंटरनेट का इस्तेमाल कर पा रहे हैं।

    बता दें कि कई जियो यूजर्स कॉल करने या प्राप्त करने में असमर्थ होने के साथ-साथ एसएमएस का उपयोग करने में असमर्थ हैं, लेकिन कई यूजर्स कॉल कर पा रहे हैं। इससे पहले भी जियो की सेवाएं ठप हुई थीं, जिसमें तीन घंटे तक यूजर्स की कॉलिंग और एसएमएस सेवाएं प्रभावित हुई थीं। हालांकि, तब भी यूजर्स मोबाइल डाटा सेवा का इस्तेमाल कर पा रहे थे।

    दरअसल, आज सुबह से ही यूजर्स को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यूजर्स इसकी शिकायत ट्विटर पर कर रहे हैं। कई यूजर्स जियो की सर्विस को लेकर मीम्स भी शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने मीम्स के साथ लिखा, #Jiodown स्थिति, जब आपके पास जियो फाइबर, जियो सिम और जियो मोबाइल है और नेटवर्क डाउन है।

    वहीं एक अन्य यूजर्स ने लिखा सुबह से ही उनके मोबाइल पर VoLTE का साइन नहीं दिख रहा है और वह कॉल नहीं लगा पा रहे हैं। ऐसे में आप 5जी की अच्छी सर्विस कैसे देंगे जब नॉर्मल कॉल्स में ही दिक्कतें आ रही हैं।