चीन सीमा पर पहुंचा जियो ट्रू 5G नेटवर्क, नॉर्थ ईस्ट सर्कल के सभी छह राज्यों में हुई लॉन्चिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 27 Jan 2023 01:31 PM IST
सार

जियो ने सर्कल के सभी 6 राज्यों को ट्रू 5जी से जोड़ कर सर्कल का सबसे बड़ा रोलआउट किया है। कंपनी का दावा है कि दिसंबर 2023 तक नॉर्थ ईस्ट सर्कल के सभी शहरों और सभी तालुका में जियो ट्रू 5जी सर्विस मुहैया करा दी जाएगी।

विज्ञापन
JIO LAUNCHES TRUE 5G IN ALL SIX STATES OF THE NORTH EAST CIRCLE
Jio 5G - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    उत्तर पूर्व में चीनी सीमा पर रिलायंस जियो का ट्रू 5जी पहुंच गया है। टेलीकॉम के नॉर्थ ईस्ट सर्कल के सभी 6 राज्यों की राजधानियों को जियो ने ट्रू 5जी नेटवर्क से कनेक्ट कर दिया है। अरुणाचल प्रदेश का ईटानगर, मणिपुर का इम्फाल, मेघालय का शिलांग, मिजोरम का आइजोल, नागालैंड के कोहिमा और दीमापुर और त्रिपुरा का अगरतला अब जियो ट्रू 5जी नेटवर्क से जुड़ गए हैं। 27 जनवरी से 6 राज्यों 7 शहरों में जियो उपयोगकर्ताओं को जियो वेलकम ऑफर दिया जाएगा। ऑफर के तहत यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 Gbps+ की स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा मिलेगा।

    नॉर्थ ईस्ट सर्कल में दूर दराज के क्षेत्र तो है ही, देश की सुरक्षा की दृष्ट्रि से भी यह इलाका बेहद अहम है। जियो ने सर्कल के सभी 6 राज्यों को ट्रू 5जी से जोड़ कर सर्कल का सबसे बड़ा रोलआउट किया है। कंपनी का दावा है कि दिसंबर 2023 तक नॉर्थ ईस्ट सर्कल के सभी शहरों और सभी तालुका में जियो ट्रू 5जी सर्विस मुहैया करा दी जाएगी।

    विज्ञापन

    इस मौके पर जियो प्रवक्ता ने कहा, “जियो आज से नॉर्थ-ईस्ट सर्कल के सभी छह राज्यों में ट्रू 5जी सेवाओं की शुरुआत करते हुए गर्व महसूस कर रहा है। यह उन्नत तकनीक पूर्वोत्तर के लोगों के लिए विशेष रूप से स्वास्थ्य क्षेत्र में अपने विश्वसनीय वायरलेस नेटवर्क के साथ महत्वपूर्ण बदलाव लाएगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अतिरिक्त, यह कृषि, शिक्षा, ई-गवर्नेंस, आईटी, एसएमई, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, गेमिंग और कई अन्य क्षेत्रों को भी बढ़ावा देगी। जियो ट्रू 5जी अपने बीटा लॉन्च के 4 महीने से भी कम समय में 191 शहरों में पहुंच चुका है। हम नॉर्थ-ईस्ट सर्कल को डिजिटल बनाने में राज्य सरकारों के सहयोग के लिए उनके आभारी हैं।”

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें