jio True 5G: जियो ने आईफोन के लिए पेश किया 5G नेटवर्क, यूजर्स को मिलेगा अनलिमिटेड हाई स्पीड डाटा

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 15 Dec 2022 03:43 PM IST
सार

रिलायंस जियो ने अपनी घोषणा में कहा कि आईफोन 12 और इससे बाद के सभी आईफोन्स यूजर्स जियो के वेलकम ऑफर्स के लिए एलिजिबल होंगे। यानी इन्हें फ्री में ट्रूली अनलिमिटेड 5G डाटा का एक्सेस मिलेगा।

विज्ञापन
Jio launches jio True 5G services with unlimited data for iPhone 12 and above users
jio true 5g - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एपल के नए आईओएस 16.2 वर्जन के साथ ही आज रिलायंस जियो ने आईफोन्स के लिए Jio True 5G सर्विस को पेश कर दिया है। कंपनी ने कहा कि आईफोन 12 और इससे बाद के सभी आईफोन्स यूजर्स जियो ट्रू 5 जी के साथ अनलिमिटेड डाटा का लाभ उठा सकते हैं। बता दें कि एपल के iOS 16.2 वर्जन के साथ भारत में आईफोन यूजर्स को 5जी बीटा वर्जन का एक्सेस मिल गया है। स्टेबल वर्जन को कुछ दिनों बाद उपलब्ध कराया जा सकता है।

    रिलायंस जियो ने अपनी घोषणा में कहा कि आईफोन 12 और इससे बाद के सभी आईफोन्स यूजर्स जियो के वेलकम ऑफर्स के लिए एलिजिबल होंगे। यानी इन्हें फ्री में ट्रूली अनलिमिटेड 5G डाटा का एक्सेस मिलेगा। अब आईफोन यूजर्स जियो वेलकम ऑफर्स के तहत 1GBPS तक की स्पीड और अनलिमिटेड 5जी डाटा का इस्तेमाल कर सकेंगे। बता दें कि जियो ने 5जी सर्विस को फिलहाल सर्विस ऑन इनविटेशन के दौर पर पेश किया गया है, जिसमें मौजूदा Jio यूजर्स में से कुछ चुनिंदा यूजर्स को इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए इनवाइट भेजा जाता है।

    विज्ञापन

    टेक दिग्गज एपल ने 13 दिसंबर को रात 11:30 बजे से भारतीय यूजर्स के लिए 5G नेटवर्क का सपोर्ट जारी कर दिया है। कंपनी ने घोषणा की है कि भारत में आईफोन यूजर्स उन क्षेत्रों में 5जी नेटवर्क का लाभ उठा सकेंगे जहां इसकी कवरेज उपलब्ध है। 2020 या उसके बाद लॉन्च किए गए सभी आईफोन पर 5G का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें