FIFA World Cup: Jio ने फीफा वर्ल्ड कप के लिए लॉन्च किए पांच नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान्स, जानें क्या है खास

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 20 Nov 2022 12:35 PM IST
सार

जियो ने खासतौर पर FIFA World Cup-2022 के लिए 1,122 रुपये की शुरुआती कीमत पर इंटरनेशनल रोमिंग (IR) प्लान्स को पेश किया है। इन प्लान्स में 1,599 रुपये, 3,999 रुपये, 5,122 रुपये और 6,799 रुपये की कीमत वाले प्लान्स भी शामिल हैं।

विज्ञापन
jIO Launched Five International Roaming Plans for FIFA World Cup 2022 Qatar Streaming Check Full Details
JIO Launched Five International Roaming Plans - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आज से कतर में फीफा वर्ल्ड कप-2022 यानी फुटबॉल वर्ल्ड कप का आगाज होने वाला है। जियो ने खासतौर पर फीफा वर्ल्ड कप के लिए 5 नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान्स को लॉन्च कर दिया है। दरअसल, भारत से कई यूजर्स फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए कतर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं और कुछ पहुंच भी गए हैं। ऐसे में इन इंटरनेशनल रोमिंग रिचार्ज प्लान्स से वह कम खर्च में अपने लोगों से जुड़े रह सकते हैं और उनका मोबाइल बिल ज्यादा नहीं आएगा। चलिए जानते हैं जियो के इन प्लान्स के बारे में...

    जियो ने खासतौर पर FIFA World Cup-2022 के लिए 1,122 रुपये की शुरुआती कीमत पर इन इंटरनेशनल रोमिंग (IR) प्लान्स को पेश किया है। इन प्लान्स में 1,599 रुपये, 3,999 रुपये, 5,122 रुपये और 6,799 रुपये की कीमत वाले प्लान भी शामिल हैं। ये प्लान कतर, यूएई और सउदी अरब में लागू होंगे। इन प्लान को दो कैटेगरी में पेश किया गया है, जो कि डाटा और डाटा के साथ इंटरनेशनल रोमिंग और अन्य सुविधा के साथ आते हैं।

    विज्ञापन

    इस कैटेगरी में दो प्लान पेश किए गए हैं, जिनमें 1,122 रुपये और 5,122 रुपये वाले रिचार्ज शामिल हैं। 1,122 रुपये वाले प्लान के साथ यूजर्स को 5 दिन की वैलिडिटी के साथ 1 जीबी डाटा मिलता है। वहीं 5,122 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में इंटरनेशनल रोमिंग के साथ 21 दिन की वैलिडिटी और 5 जीबी डाटा मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें