ब्रॉडबैंड सर्विस के मामले में जियो सबसे आगे, 80 फीसदी नए ग्राहक Jio Fiber ले रहे

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 24 Jul 2022 01:06 PM IST
सार

वायरलेस ब्रॉडबैंड सर्विस में Jio Fiber टॉप पर है। जियो की ब्रॉडबैंड मार्केट में 53 फीसदी की हिस्सेदारी है।

विज्ञापन
Jio Fiber top of broadband service 80 percent customers joining Jio Fiber trai
Jio Fiber - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    रिलायंस जियो के ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइडर जियो फाइबर (Jio Fiber) अपने सेगमेंट में सभी ब्रॉडबैंड को मात दे रहा है। सबसे ज्यादा ब्रॉडबैंड कनेक्शन के मामले में भी जियो फाइबर सबसे आगे है। कंपनी के आंकड़ों के अनुसार 100 में से करीब 80 फीसदी ग्राहक Jio Fiber का कनेक्शन ले रहे हैं। ट्राई के आंकड़ों के अनुसार भी हर 10 में से 8 ग्राहक Jio Fiber ब्रॉडबैंड के साथ जुड़ रहे हैं।

    वायरलैस ब्राडबैंड सर्विस में Jio Fiber टॉप पर है। जियो की ब्रॉडबैंड मार्केट में 53 फीसदी की हिस्सेदारी है। TRAI के इस साल के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार जियो के पास ब्रॉडबैंड के 45 लाख से भी अधिक ग्राहक हैं। TRAI की आंकड़ों की माने तो रिलायंस जियो की ब्रॉडबैंड सर्विस Jio Fiber में हर माह 2 लाख से अधिक नए ब्रॉडबैंड ग्राहक जुड़ रहे हैं।

    विज्ञापन

    डाटा खपत के मामले में भी जियो आगे

    प्रतिदिन डाटा खपर के मामले में भी रिलायंस जियो एयरटेल से बहुत आगे है। जियो पर प्रति ग्राहक प्रति माह डाटा खपत 20.8 जीबी के बराबर है। यानी हर दिन प्रत्येक ग्राहक 700 एमबी से अधिक इंटरनेट डाटा का इस्तेमाल कर रहा है। तिमाही रिजल्ट के अनुसार जियो की प्रतिमाह प्रति ग्राहक आय 175 रुपये है। जबकि कंपनी की 2022-23 की सालाना आय में करीब 24 फीसदी का बढ़ोत्तरी हुई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    जियो के पास डेटा ट्रैफिक मार्केट शेयर का भी 60 फीसदी से अधिक शेयर है, जो एयरटेल और आईडिया- वोडाफोन के साझा डाटा खपत से भी ज्यादा है। हर महीने वॉयस कॉलिंग के मामले में भी जियो ने अन्य टेलीकॉम कंपनियों को पछाड़ दिया है। जियो की प्रतिमाह प्रति ग्राहक वॉयस कॉलिंग 1000 मिनट से भी अधिक की है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें