पिछले 24 घंटे से इन इलाकों में ठप है Jio Fiber का नेटवर्क, कैसे हो घर से काम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 23 Jun 2020 12:28 PM IST
विज्ञापन
Jio Fiber Outage in North India, Internet Down for Over 24 Hours
Jio Fiber settop box - फोटो : amar ujala

    रिलायंस जियो के ब्रॉडबैंड जियो फाइबर के 22 जून को नेटवर्क के ठप होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। 22 जून की दोपहर से लोगों को इंटरनेट की समस्या शुरू हुई जो अभी भी जारी है। भारत के कई शहरों में जियो फाइबर की सेवा बंद रही है। जियो फाइबर के यूजर्स ने ट्विटर पर इसकी शिकायत की है।

    रिलायंस जियो ने भी जियो फाइबर के ठप होने की पुष्टि की। लखनऊ, लुधियाना, देहरादून और दिल्ली-एनसीआर के यूजर्स को नेटवर्क आउटेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है। गौर करने वाली बात यह है अभी तक जियो की ओर से सेवा के शुरू किए जाने की पुष्टि नहीं की गई है।

    विज्ञापन

    कई यूजर्स ने इस बात की भी शिकायत की है वे कस्टमर केयर से बात करने में असमर्थ हैं। कई ग्राहकों ने कहा है कि 15 मिनट तक इंतजार करने के बाद कस्टमर केयर की ओर से कोई रिप्लाई नहीं आया। इसके अलावा जियो की ओर दी गई लाइव चैटिंग सर्विस पर भी उचित जवाब नहीं मिल रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ऐसे समय में जब देश में लाखों कर्मचारी घर से काम कर रहे हैं। ऐसे में इंटरनेट का 24 घंटे से बंद होना किसी बड़ी मुसीबत से कम नहीं है, हालांकि यह पहला मौका है जब इतने लंबे समय जियो फाइबर की सेवा बंद है। जियो ने सेवा ठप होने के पीछे का कारण भी नहीं बताया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें