खुशखबर: बंद नहीं हुआ है Jio का यह सस्ता प्लान, सुविधाएं जरूर बदली हैं
रिलायंस जियो ने प्री-पेड प्लान की कीमतों को लेकर कहा था कि उसके 75 रुपये वाले प्लान की कीमत 91 रुपये हो जाएगी, लेकिन 75 रुपये वाला प्लान अभी भी जियो की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। जियो का 75 रुपये वाला प्लान जियो फोन के प्लान में मौजूद हैं।

विस्तार
हाल ही में एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और जियो ने अपने प्री-पेड प्लान महंगे किए हैं। एयरटेल के प्लान की कीमतों में सबसे ज्यादा 25 फीसदी तक का इजाफा हुआ है, जबकि सबसे कम कीमतें जियो के प्री-पेड प्लान की बढ़ी है। जियो के प्लान करीब 21 फीसदी तक महंगे हुए हैं जो कि एक दिसंबर से लागू हो गए हैं। जियो के सबसे सस्ते प्लान की काफी चर्चा है जो कि 28 दिनों की वैधता के साथ आ रहा था। नए प्लान लागू तो हो गए हैं, लेकिन सबसे सस्ता प्लान बंद नहीं हुआ है....
बंद नहीं हुआ है 75 रुपये वाला प्लान
रिलायंस जियो ने प्री-पेड प्लान की कीमतों को लेकर कहा था कि उसके 75 रुपये वाले प्लान की कीमत 91 रुपये हो जाएगी, लेकिन 75 रुपये वाला प्लान अभी भी जियो की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। जियो का 75 रुपये वाला प्लान जियो फोन के प्लान में मौजूद हैं।

इसके साथ मिलने वाले फायदों में जरूर कमी की गई है। पहले इस प्लान की वैधता 28 दिनों की थी जो कि अब 23 दिन की हो गई है। जियो के 75 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को फिलहाल 23 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, कुल 2.5 जीबी डाटा (रोज 100एमबी+200एमबी) और कुल 50 SMS की सुविधा मिल रही है। इस प्लान में जियो के एप्स के सब्सक्रिप्शन भी मिलेंगे।
जियो के 75 रुपये वाले प्लान को टक्कर देते हैं एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के ये प्लान
एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के प्लान की कीमत 99 रुपये है। एयरटेल के 99 रुपये वाले प्लान के साथ 28 दिनों की वैधता मिलती है। साथ में कुल 200एमबी डाटा मिलता है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलती है, बल्कि कॉलिंग के लिए 99 रुपये का टॉकटाइम मिलता है। वोडाफोन आइडिया के 99 रुपये वाले में भी यही सुविधाएं मिलती हैं।