Jio Offer: जियो के इन प्री-पेड प्लान पर मिल रहा जबरदस्त कैशबैक, जानें सभी ऑफर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 28 Sep 2021 01:09 PM IST
सार

जियो के जिन प्री-पेड प्लान के साथ कैशबैक ऑफर मिल रहा है उनमें पहला प्लान 249 रुपये का है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि यह कैशबैक तभी मिलेगा जब आप माय जियो एप या जियो की आधिकारिक वेबसाइट से रिचार्ज करेंगे।

विज्ञापन
Jio Cashback offers on Prepaid Plans Starting Rs 249 All You Need to Know
JIO - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    रिलायंस जियो ने अपने कुछ प्री-पेड प्लान के साथ कैशबैक ऑफर की घोषणा की है। जियो के जिन प्री-पेड प्लान के साथ कैशबैक ऑफर मिल रहा है उनमें पहला प्लान 249 रुपये का है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि यह कैशबैक तभी मिलेगा जब आप माय जियो एप या जियो की आधिकारिक वेबसाइट से रिचार्ज करेंगे। जियो का यह कैशबैक ऑफर सिर्फ तीन प्लान पर लागू होगा जिनकी कीमतें 249 रुपये, 555 रुपये और 599 रुपये हैं। कैशबैक का इस्तेमाल भविष्य में रिचार्ज के लिए किया जा सकेगा। बता दें कि इन तीनों प्लान पर अधिकतम 20 फीसदी का कैशबैक मिलेगा।

    Jio का 249 रुपये वाला प्लान

    इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसमें हर रोज 2 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान के तहत सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे। इस प्लान के साथ जियो के सभी एप्स के सब्सक्रिप्शन भी मिलेंगे।

    विज्ञापन

    Jio का 555 रुपये वाला प्लान

    जियो के इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है। इसमें रोज 1.5 जीबी डाटा के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इस प्लान के साथ भी रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे। इस प्लान के साथ जियो के सभी एप्स के सब्सक्रिप्शन भी मिलेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Jio का 599 रुपये वाला प्लान

    जियो के इस प्लान की वैधता भी 84 दिनों की है, लेकिन इसमें रोज 2 जीबी डाटा के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इस प्लान के साथ भी रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे। इस प्लान के साथ जियो के सभी एप्स के सब्सक्रिप्शन भी मिलेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें