Data Cost: न भारत, न पाकिस्तान, इस देश में मिलता है सबसे सस्ता इंटरनेट! अमेरिका के है बहुत करीब

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Wed, 05 Mar 2025 02:58 PM IST
सार

Internet Data Price:

दुनिया के किस देश में मिलता है सबसे सस्ता और महंगा डेटा? जानिए

विज्ञापन
Israel has the cheapest data cost in the world know data prices in usa india Pakistan Bangladesh france
किस देश में सबसे सस्ता डेटा? - फोटो : ANI

    विस्तार

    पिछले दो दशकों में दुनियाभर में इंटरनेट का तेजी से विस्तार हुआ है। इसके साथ ही इंटरनेट डेटा की कीमत में भी इजाफा हुआ है। एक समय भारत सबसे सस्ते इंटरनेट डेटा वाले देशों की सूची में पहले स्थान पर था, लेकिन अब यहां भी महंगाई का असर हुआ है और डेटा की बढ़ती कीमतों के वजह से देश तीसरे पायदान पर आ गया है।

    बता दें कि भारत के पड़ोसी देश जैसे पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और चीन में भी डेटा की कीमतें कम नहीं है। आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत और चीन जैसे सबसे ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वाले देशों में डेटा सस्ता नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा देश है जो मिडिल इस्ट में है और हमेशा युद्ध के संकट से घिरा रहता है। चलिए जानते हैं दुनियाभर में सबसे सस्ता और महंगा डेटा कहां मिलता है।

    विज्ञापन

    इस देश में मिलता है सबसे सस्ता डेटा

    वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स (World Of Statistics) के मुताबिक, दुनिया में सबसे सस्ता इंटरनेट डेटा इजराइल में मिलता है। यहां 1GB डेटा की औसत कीमत 0.04 यूएस डॉलर है, जो तकरीबन 3.30 रुपये होते हैं। इजराइल पिछले कई सालों से युद्ध से घिरा हुआ है। हालांकि, अगर इंटरनेट की बात की जाए तो यहां के लोगों को सबसे सस्ता डेटा उपलब्ध कराया जाता है। दुनिया के सबसे सस्ते डेटा वाले देशों की सूची में दूसरा देश इटली है, जहां 1 GB डेटा केवल 9.91 रुपये में मिलता है। भारत की बात करें तो यह तीसरे स्थान पर है। यहां एक जीबी मोबाइल डेटा की कीमत 0.17 यूएस डॉलर (करीब 14 रुपये) है। यूरोप का देश फ्रांस चौथे पायदान पर है। यहां 1GB डेटा की कीमत सर्फ 19 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कितनी है सबसे महंगे डेटा की कीमत?

    बता दें कि ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र सेंट हेलेना द्वीप में सबसे महंगा डेटा मिलता है। इस द्वीप में 1 जीबी डेटा की औसत कीमत 41.06 यूएस डॉलर (करीब 3,570 रुपये)है, जो दुनिया के किसी और देश की तुलना में सबसे ज्यादा है।

    पाकिस्तान में कितना महंगा है डेटा

    पाकिस्तान में भारत के मुकाबले डेटा दोगुनी कीमत से भी महंगा है। यहां 1 GB का इंटरनेट डेटा पैक की कीमत 30 रुपये के आसपास है। वहीं, बांग्लादेश में 1 GB डेटा की कीमत करीब 26 रुपये है।

    दुनिया के अन्य देशों में कितनी है कीमत

    • यूएसए में 1 जीबी डेटा की कीमत करीब 522 रुपये है।
    • डेनमार्क में 1 जीबी डेटा की कीमत करीब 35.46 रुपये है।
    • चीन में 1 जीबी डेटा की कीमत करीब 33.84 रुपये है।
    • तुर्की में 1 जीबी डेटा की कीमत करीब 32.16 रुपये है।
    • बांग्लादेश में 1 जीबी डेटा की कीमत करीब 26.42 रुपये है।
    • उरुग्वे में 1 जीबी डेटा की कीमत करीब 22.29 रुपये है।
    • फ्रांस में 1 जीबी डेटा की कीमत करीब 18.99 रुपये है।
    • इटली में 1 जीबी डेटा की कीमत करीब 9.91 रुपये है।
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें