IRCTC की वेबसाइट हैक, 1 करोड़ लोगों की जानकारी चोरी होने का खतरा

आईआरसीटीसी-भारतीय रेलवे की ई-टिकट बुकिंग वेबसाइट को हैक किया गया था। लगभग 1 करोड़ लोगों का व्यक्तिगत डेटा ई-टिकटिंग पोर्टल के सर्वर से चोरी होने की आशंका है। आईआरसीटीसी एक अधिकारी ने इस घटना की पुष्टि इंडिया टुडे से की।
सूत्रों के मुताबिक, लगभग 1 करोड़ व्यक्तियों का ब्यौरा हैक किया गया है। आईआरसीटीसी के अधिकारियों को यह भी डर है कि ग्राहकों की व्यक्तिगत जानकारी जैसे फोन नंबर, जन्म और अन्य विवरण 15,000 रुपये के लिए एक सीडी में बेचा गया है।
राज्य सरकार ने कथित तौर डेटा बेच हैकर्स की पहचान की है। उन्होंने इस संबंध में आईआरसीटीसी और रेलवे बोर्ड को सूचित कर दिया है। इस बीच, रेलवे बोर्ड इस मामले को देख रहा है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
आईआरसीटीसी भारत की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स वेबसाइट है। जहां हर लाखों रुपये का लेन-देन किया जाता है। इस वेबसाइट पर ऑनलाइन रिजर्वेशन के दौरान ग्राहक अपने पैन कार्ड नंबर की डिटेल भी प्रदान करते हैं।