Apple: आईफोन यूजर्स वॉलेट एप के जरिये एक टैप से भेज सकेंगे पैसा, अब बिना आवाज के ही सिरी को दे सकते हैं कमांड
वाइटल एप यूजर्स को उनके हेल्थ मीट्रिक को मापने में मदद करेगा। डेली रूटीन की तुलना में कैसा प्रदर्शन कर रहे हैं, यह भी अपडेट करेगा।

विस्तार
दिग्गज टेक कंपनी एपल ने सोमवार को अपने उत्पादों को आधुनिक बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित ट्रांसक्रिप्शन, नेक्स्ट जनरेशन आईओएस18 समेत कई एआई फीचर्स लॉन्च किए। वॉलेट एप में टैप-टू-कैश सुविधा शामिल की गई है। इससे यूजर दूसरे व्यक्ति के आईफोन को सिर्फ हाथ में लेकर भुगतान कर सकेगा। एपल के सीईओ टिम कुक ने कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो 14 जून तक चलने वाले वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में कहा, आईफोन और अन्य उत्पादों के अनुभवों को बेहतर बनाने के लिए नए फीचर्स और अपडेट लॉन्च किए गए हैं।
एपल वॉच में ट्रांसलेट फीचर
एपल वॉच यूजर्स अब अपनी घड़ी से ही रियल टाइम ट्रांसलेशन प्राप्त कर सकेंगे। कंपनी के नए मशीन लर्निंग एल्गोरिदम की मदद से ऐसा संभव हो सका है। यूजर्स अपने वॉच फेस को कस्टमाइज भी कर सकेंगे।
वॉचओएस 11 में नया वाइटल्स एप
वाइटल एप यूजर्स को उनके हेल्थ मीट्रिक को मापने में मदद करेगा। डेली रूटीन की तुलना में कैसा प्रदर्शन कर रहे हैं, यह भी अपडेट करेगा।
ट्रेनिंग मोड
यूजर्स देख सकेंगे कि वे ट्रेनिंग लक्ष्य के कितने करीब हैं या नहीं। हर दिन के लिए अपने लक्ष्य भी तय कर सकेंगे।
सैटेलाइट से मैसेज
आईफोन 14 या उसके बाद वाले मॉडल से आप सैटेलाइट के जरिये मैसेज भेज सकेंगे। उन जगहों पर भी मैसेज भेज सकेंगे, जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं है।
नया डायलॉग फीचर
टीवीओएस में अब एन्हांस्ड डायलॉग नाम का नया फीचर शामिल किया गया है। यह आपके टीवी देखते समय अभिनेता के डायलॉग की स्पष्टता को बेहतर बनाएगा।
बिना आवाज दे सकेंगे सिरी को कमांड
यूजर्स सिर हिलाकर सिरी को कमांड दे सकेंगे। यूजर्स फोन कॉल नहीं लेना चाहते हैं तो वे सिर ऊपर-नीचे (होरिजेंटली) हिलाकर कमांड दे सकते हैं।
मैकओएस 15 में नया प्रेजेंटर प्रीव्यू फीचर लाया गया है। इसमें यूजर्स नए मशीन लर्निंग एल्गोरिदम की मदद से बैकग्राउंड में अनवांटेड ऑब्जेक्ट्स को छिपा सकेंगे।
नोट्स एप में स्मार्ट स्क्रिप्ट
स्मार्ट स्क्रिप्ट एप के जरिये नोट्स बनाने के लिए यूजर्स अपनी हैंडराइटिंग में जल्दी से टेक्स्ट लिख सकेंगे। वे नोट्स एप में इंटरनेट से कुछ टेक्स्ट कॉपी-पेस्ट भी कर सकेंगे। खास बात है कि यह यूजर्स की हैंडराइटिंग में ही दिखाई देगा।
नोट्स एप में स्मार्ट स्क्रिप्ट
स्मार्ट स्क्रिप्ट एप के जरिये नोट्स बनाने के लिए यूजर्स अपनी हैंडराइटिंग में जल्दी से टेक्स्ट लिख सकेंगे। वे नोट्स एप में इंटरनेट से कुछ टेक्स्ट कॉपी-पेस्ट भी कर सकेंगे। खास बात है कि यह यूजर्स की हैंडराइटिंग में ही दिखाई देगा।
विजन प्रो एडवांस्ड न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (एनपीयू) पर आधारित है। एनपीयू आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग जैसी एल्गोरिदम का इस्तेमाल कर यूजर के आसपास के माहौल का रियल टाइम में विश्लेषण कर ऑग्मेंटेड रियलिटी का अलग अनुभव देगा। चाहे वास्तविक जगत में वर्चुअल चीजों को प्रस्तुत करना हो या उससे जुड़ीं सूचनाएं देनी हों, विजन प्रो आसानी से डिजिटल कंटेंट को हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़ देता है।
सटीक मैपिंग कर मिलेगी 3डी तस्वीर
नई स्पेस मैपिंग तकनीक। एलईडीआर, कैमरों व एडवांस्ड सेंसर से लैस डिवाइस यूजर के आसपास की सटीक मैपिंग कर 3डी तस्वीर तैयार करता है।
8 देशों में बिक्री के लिए होगा उपलब्ध
एपल का मिश्रित रियलिटी (एमआर) हेडसेट विजन प्रो 28 जून से 8 देशों में उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 2.88 लाख रुपये है। ब्यूरो