350 साल पहले भी था आईफोन? यह फोटो है प्रूफ, जानें एपल के सीईओ टिम कुक ने क्या कहा
पेंटिंग में बच्ची के हाथ में आईफोन देखने के बाद कई लोगों का कहना है कि टाइम ट्रैवल करना सच में संभव है। यूजर्स का मानना है कि इस पेंटिंग में आईफोन के साथ एक ईस्टर एग भी है, जो दिखाता है कि समय की यात्रा की जा सकती है।

विस्तार
डच चित्रकार पीटर डी हूच द्वारा बनाई गई एक 350 साल पुरानी पेंटिंग सुर्खियों में है। इस पेंटिंग में घर का सीन है, जिसमें घर का दरवाजा खुला हुआ है और इसमें एक बच्ची खड़ी है जिसके हाथ में एक डिवाइस है। इस डिवाइस को लेकर एपल के सीईओ टिम कुक का मानना है कि यह आईफोन है। टिम कुक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 2016 में एम्सटर्डम के एक म्यूजियम की विजिट के दौरान उन्होंने एक पेंटिंग देखी थी, इसमें एक बच्ची के हाथ में एक डिवाइस होता है।
दरअसल, एपल के सीईओ टिम कुक ने एम्सटर्डम की यात्रा के अगले दिन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुक से एपल की खोज के बारे में सवाल पूछा गया था, जिसके जबाव में कुक ने कहा था कि मैं हमेशा से सोचता था कि मैं जानता हूं कि आईफोन का आविष्कार कब हुआ लेकिन अब मैं आश्वस्त नहीं हूं। कुक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक फोटो दिखाई और कहा, यह देखना मुश्किल है लेकिन मैं कसम खाकर कहता हूं यह यहीं है।
कुक के इस बयान के बाद इस पेंटिंग ने सभी का ध्यान खींचा है। पेंटिंग में बच्ची के हाथ में आईफोन देखने के बाद कई लोगों का यह भी कहना है कि टाइम ट्रैवल करना सच में संभव है। यूजर्स का मानना है कि इस पेंटिंग में आईफोन के साथ एक ईस्टर एग भी है, जो दिखाता है कि समय की यात्रा की जा सकती है।
क्या है पेंटिंग
दरअसल, यह पेंटिंग 350 साल पुरानी है, जिसे डच चित्रकार पीटर डी हूच ने बनाई है। पेंटिंग में एक घर का सीन है, जिसमें घर का दरवाजा खुला हुआ है और उसके पास एक कुत्ता खड़ा हुआ है। साथ ही एक महिला कुर्सी पर बैठी हुई है, जिसकी गोद में भी एक कुत्ता है। वहीं एक बच्ची खड़ी है, जिसके हाथ में एक डिवाइस है। इसी डिवाइस को आईफोन माना जा रहा है।