WWDC 2020: अब iPhone में भी गूगल क्रोम का कर सकेंगे डिफॉल्ट इस्तेमाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 23 Jun 2020 12:59 PM IST
सार
विज्ञापन
iPhone and iPad Users now Be Able to Set Default Apps for Browser Email With iOS 14 and iPadOS 14
ios 14 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    एपल ने करोड़ों आईफोन यूजर्स को आखिरकार वह फीचर दे ही दिया है जिसका लोगों को एक लंबे समय से इंतजार था। एपल ने वर्ल्ड वाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस 2020 में आईओएस 14 का एलान किया है। इसके अलावा एपल ने वॉच के लिए नया ओएस और आईपैड के लिए भी iPadOS 14 पेश किया है। पहले खबर थी कि आईओएस का नाम बदलकर आईफोनओएस किया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।

    एपल ने आईओएस 14 पेश कर दिया है जिसमें यूजर्स को डिफॉल्ट तौर पर थर्ड पार्टी ब्राउजर एप इस्तेमाल करने की सुविधा मिल गई है। इससे पहले आईफोन और आईपैड यूजर्स को डिफॉल्ट ब्राउजर के रूप में सफारी का ही इस्तेमाल करना पड़ता था, लेकिन अब वे गूगल क्रोम या अन्य ब्राउजर भी डिफॉल्ट तौर पर इस्तेमाल कर सकेंगे।

    विज्ञापन

    आईफोन यूजर्स नए अपडेट के बाद वेब ब्राउजर के अलावा थर्ड पार्टी ईमेल एप भी डिफॉल्ट रूप से इस्तेमाल कर सकेंगे। अभी तक आईफोन में किसी लिंक पर क्लिक करने पर सफारी ब्राउजर में खुलता था लेकिन अब उसे गूगल क्रोम या मॉजिला फायरफॉक्स में भी खोला जा सकेगा, वहीं एपल के ईमेल की जगह यूजर्स डिफॉल्ट रूप से जीमेल या आउटलुक का इस्तेमाल कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    iOS 14 के प्रीव्यू पेज पर दी गई जानकारी के मुताबिक आईफोन की सेटिंग्स सेक्शन में जाकर Set a default web browser और email app का चयन करना होगा। आईओए 14 का बीटा वर्जन जल्द ही रिलीज किया जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें