खास ऑफर: ऐपल आईपैड प्रो और आईफोन 7 खरीदने पर 28,900 की छूट

टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
Sat, 19 Nov 2016 04:39 PM IST
विज्ञापन
iPad Pro, iPhone 7 available at a discount of up to Rs 28,900
फोटो : getty images

    ऐपल कंपनी ग्राहकों के लिए खास ऑफर लेकर आई है। स्मार्टफोन की दिग्गज कंपनी ने सिटीबैंक कार्ड पर आईपैड और अपने नए आईफोन मॉडल्स खरीदने पर छूट दी है। कंपनी आईफोन 7/ 7 प्लस और आईपैड खरदीने की प्लानिंग कर रहे ग्राहकों को डिस्काउंट दे रही है।

    कंपनी आईपैड प्रो और आईफोन 7 या 7 प्लस साथ खरीदने पर 23,000 तक का कैशबेक देगी। हालांकि कंपनी आईपैड एयर 2 के साथ आईफोन 7 या 7 प्लस स्मार्टफोन खरीदने वालों को भी 18,000 कैशबेक दे रही है। आईपैड मिनी 2 और 4 मॉडल्स के साथ आईफोन 7 या 7 प्लस स्मार्टफोन लेने पर ग्राहकों के लिए 17,000 की छूट है।

    विज्ञापन

    कंपनी कस्टमर को अपने स्टोर पर भी 5,900, 2,900 और 2,800 तक की ये सामान खरदीने पर छूट दे रही है। लेकिन कस्टमर को दोनो डिवाइस एक ही स्टोर से एक ही दिन खरीदना होगा। कंपनी का यह ऑफर सिर्फ 31 दिसंबर 2016 तक के लिए है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कंपनी भारत में निवेश के बारे में काफी उत्साहित है

    खास ऑफर: ऐपल आईपैड प्रो और आईफोन 7 खरीदने पर  28,900 की छूट

    एक कार्ड पर केवल आप चार ही ट्रैन्जैक्शन्स कर सकते हैं और हर महीने सिर्फ दो ही कर सकते हैं। कंपनी ने हालांकि यह स्पष्ट कर दिया है कि यह ऑफर सिटीबैंक कॉर्पोरेट क्रेडिट कार्ड वालों के लिए नहीं है। कैशबेक की रकम कस्टमर के अकाउंट में ट्रैन्जैक्शन करने के बाद 90 दिन के अंदर आएगी।

    हाल ही में इंवेस्टर्स कॉन्फ्रेंस के तिमाही परिणाम की घोषणा में ऐपल के सीईओ टिम कुक ने कहा,'कंपनी भारत में निवेश के बारे में काफी उत्साहित है।' भारत में आईफोन की ब्रिकी में तेजी से हुई बढ़ोतरी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा,' हमारे आईफोन की ब्रिकी पिछले साल की तुलना में वित्त वर्ष 2016 में 50% बढ़ी है। हमें यकीन है कि इस बड़े और बढ़ते बाजार में यह अभी शुरुआत है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें