Samvaad TV समेत छह यूट्यूब चैनल पर बैन, नामी एंकर की तस्वीरों के साथ दिखा रहे थे फर्जी खबरें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 12 Jan 2023 02:50 PM IST
सार

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई करते हुए कई सारे यूट्यूब चैनल को ब्लॉक किया है। इन यूट्यूब चैनल पर फर्जी खबरें चलाई जा रही हैं और लोगों को गुमराह किया जा रहा था।

विज्ञापन
Information Broadcasting ministry cracks down on fake news YouTube Channels
Youtube - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई करते हुए कई सारे यूट्यूब चैनल को ब्लॉक किया है। इन यूट्यूब चैनल पर फर्जी खबरें चलाई जा रही हैं और लोगों को गुमराह किया जा रहा था। लोगों को गुमराह करने के लिए प्रमुख टीवी चैनलों के एंकरों के नकली, क्लिकबेट और फर्जी थंबनेल का इस्तेमाल किया जा रहा था।

    ये चैनल मशहूर एंकर की फोटो थंबनेल में लगाकर फर्जी न्यूज दिखा रहे थे, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही थी। इस बार 6 यूट्यूब चैनल पर कार्रवाई हुई है जिनके कुल सब्सक्राइबर्स 20 लाख से अधिक थे और व्यूज 51 करोड़ से भी अधिक था।

    विज्ञापन

    बैन हुए यूट्यूब चैनल के नाम

    1. Nation TV
    1. Samvaad TV
    2. Sarokar Bharat
    3. Nation 24
    4. Swarnim Bharat
    5. Samvaad Samachar

    यह कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69 ए के तहत की गई है। आपको बता दें कि साल 2023 में यूट्यूब चैनल पर होने वाली यह पहली कार्रवाई है। सरकार ने साल 2009 से 2022 तक 30,417 वेबसाइटों, यूआरएस, वेबपेज और सोशल मीडिया पोस्ट के साथ सोशल मीडिया अकाउंट को भी ब्लॉक किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें