India’s Richest YouTuber: ये हैं देश के टॉप-10 अमीर यूट्यूबर, पहले नंबर पर नहीं हैं कैरी मिनाटी या भुवन बाम

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Tue, 07 Oct 2025 07:31 AM IST
सार

Top 10 Richest Indian Youtubers:

कभी AIB के जरिए हंसी बांटने वाले तनमय भट्ट ने अब एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। Tech Informer की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कैरी मिनाटी और भुवन बाम जैसे दिग्गज यूट्यूबर्स को पीछे छोड़ते हुए भारत के सबसे अमीर यूट्यूबर का ताज अपने नाम कर लिया है।

विज्ञापन
indias top 10 richest youtubers tanmay bhatt with 665 crore net worth ranks first
YouTube - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    टेक इंफॉर्मर (Tech Informer) ने अपनी एक नई एक्स (X) पोस्ट में देश के 10 सबसे अमीर यूट्यूबर्स का खुलासा किया है। इस लिस्ट में भुवन बाम, गौरव चौधरी और अमित भडाना जैसे कई पॉपुलर यूट्यूबर्स के नाम शामिल हैं। लिस्ट में कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर तनमय भट्ट (Tanmay Bhat) का नाम सबसे ऊपर रखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, तनमय की कुल नेटवर्थ 665 करोड़ रुपये बताई गई है, जिससे उन्होंने कैरी मिनाटी, समय रैना, भुवन बाम और टेक्निकल गुरुजी (गौरव चौधरी) जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।

    कौन हैं तनमय भट्ट?

    तनमय का करियर YouTube पर आने वाले कॉमेडी चैनल AIB से शुरू हुआ था। इसने भारत में यूट्यूब कॉमेडी की परिभाषा बदल दी थी। लेकिन 2018 में AIB के बंद होने के बाद तनमय ने एक सोलो क्रिएटर के रूप में खुद की अलग पहचान कायम की। उन्होंने खुद को रिएक्शन वीडियो, लाइवस्ट्रीम्स और पॉडकास्ट्स के ज़रिए दोबारा खड़ा किया। आज तनमय भट्ट सिर्फ एक कॉमेडियन नहीं बल्कि मल्टी-प्लेटफॉर्म एंटरप्रेन्योर बन चुके हैं। उन्होंने YouTube स्केच, पॉडकास्ट, ब्रांड पार्टनरशिप और लाइव इवेंट्स के जरिए अपनी पहचान को एक सफल बिजनेस मॉडल में बदल दिया है।

    विज्ञापन

    अब वे ब्रांड्स के साथ काम करते हैं, नए क्रिएटर्स को मेंटर करते हैं और कई स्टार्टअप्स में निवेश भी कर चुके हैं। उनकी क्रिएटिविटी अब एक डिजिटल एम्पायर में बदल चुकी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये हैं भारत के टॉप-10 सबसे अमीर यूट्यूबर्स

    तनमय भट्ट – ₹665 करोड़

    गौरव चौधरी (Technical Guruji) – ₹356 करोड़

    समय रैना – ₹140 करोड़

    कैरी मिनाटी (Ajey Nagar) – ₹131 करोड़

    भुवन बाम (BB Ki Vines) – ₹122 करोड़

    अमित भडाना – ₹80 करोड़

    ट्रिगर्ड इंसान – ₹65 करोड़

    ध्रुव राठी – ₹60 करोड़

    रणवीर इलाहाबादिया (BeerBiceps) – ₹58 करोड़

    सौरव जोशी– ₹50 करोड़

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें