BSNL: देश को मिलेगा बीएसएनएल का स्वदेशी 4G स्टैक, पीएम मोदी करेंगे लॉन्च; 30 हजार गांवों तक पहुंचेगा नेटवर्क

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Fri, 26 Sep 2025 11:22 AM IST
सार

केंद्र सरकार डिजिटल कनेक्टिविटी को लेकर बड़ा कदम उठाने जा रही है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल BSNL का 4G स्टैक लॉन्च करेंगे, जो पूरे देश में करीब 98 हजार साइट्स पर रोल आउट होगा।

विज्ञापन
indias first indigenous bsnl 4g stack launch pm modi digital bharat nidhi
BSNL- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

    विस्तार

    डिजिटल इंडिया को नई रफ्तार देने के लिए कल का दिन ऐतिहासिक साबित होने वाला है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल दो बड़ी योजनाओं की शुरुआत करेंगे। इनमें सबसे अहम है BSNL का 4G स्टैक, जिसे देशभर में करीब 98,000 साइट्स पर लॉन्च किया जाएगा। सिंधिया ने कहा कि इस पहल से भारत का कोई भी हिस्सा नेटवर्क से अछूता नहीं रहेगा।

    फिलहाल BSNL के 4G टावर और बेस ट्रांसीवर स्टेशन (BTS) देश के कोने-कोने में 2.2 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों को सेवा दे रहे हैं। खास बात यह है कि यह पूरा सिस्टम सॉफ्टवेयर-ड्रिवन है, नेटवर्क क्लाउड-आधारित है और पूरी तरह फ्यूचर-रेडी है। यानी आने वाले समय में इसे बिना किसी कठिनाई के 5G में अपग्रेड किया जा सकेगा।

    विज्ञापन

    इसके साथ ही एक और बड़ी घोषणा की जाएगी जो कि डिजिटल भारत नीधि के तहत 100% 4G नेटवर्क सैचुरेशन होगा। इस प्रोजेक्ट के जरिए 29,000 से 30,000 गांवों तक तेज इंटरनेट कनेक्टिविटी पहुंचाई जाएगी। इसे मिशन मोड में चलाया जा रहा है ताकि दूर-दराज के गांव भी डिजिटल इंडिया से जुड़ सकें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें