भारतीय कंपनी ने जीता एक लाख डॉलर का चैलेंज, फीचर फोन यूजर्स के लिए तैयार करेगी ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 14 May 2020 05:30 PM IST
सार
विज्ञापन
indian company gupsup won one million dollar challenge will create online payment platform for feature phone
feature phone - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    भारतीय टेक कंपनी गपशप ने एक लाख डॉलर का चैलेंज जीता है। इस चुनौती के तहत अब कंपनी भारत में फीचर फोन यूजर्स के लिए पेमेंट प्लेटफॉर्म तैयार करेगी। उम्मीद की जा रही हैं कि इस पेमेंट प्लेटफॉर्म से करीब 50 लाख यूजर्स को फायदा होगा। साथ ही फीचर फोन यूजर्स आसानी से एसएमएस, क्यूआर कोड और यूपीआई के जरिए ऑनलाइन पेमेंट कर सकेंगे। आपको बता दें कि गपशप का व्यपार इस समय भारत समेत अमेरिका और यूके में फैला हुआ है।

    चैलेंज की विजेता कंपनी गपशप को एनपीसीआई और CIIE.CO को सपोर्ट मिलेगा। वहीं, दूसरी तरफ नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने कहा है कि नई तकनीक से फीचर फोन यूजर्स को बहुत फायदा होगा और इससे देश में डिजिटल भुगतान को नए सिरे से देखा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    CIIE की सीओओ प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि आज के समय में ऑनलाइन पेमेंट जैसी सेवाएं सभी यूजर्स के लिए जरूरी हैं। साथ ही यह देखकर खुशी होती है कि अब कंपनियां यूजर्स की आम समस्या को खत्म करने के लिए लगातार काम कर रही हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें