ChatGPT Report: देश में बढ़ा AI का क्रेज, हर हफ्ते 10 करोड़ यूजर्स; कोडिंग और करियर के लिए दुनिया में सबसे आगे
India AI Users Data:
भारत में हर हफ्ते करीब दस करोड़ लोग चैटजीपीटी का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन खास बात ये है यूजर्स इसका इस्तेमाल किसी मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि कोडिंग और करियर गाइडेंस के लिए कर रहे हैं। दुनिया को पीछे छोड़ रहे हैं। ये बात ओपन एआई के रिपोर्ट में सामने आई है।

विस्तार
भारत में ओपन एआई के एआई चैटबॉट चैटजीपीटी का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। अमेरिका के बाद भारत कंपनी का दूसरा सबसे बड़ा बाजार बन चुका है, जहां हर हफ्ते 100 मिलियन से अधिक एक्टिव यूजर्स हैं। दिलचस्प बात ये है कि करीब 50 सवाल 18–24 वर्ष के युवा के होते हैं और 80% यूजर्स 30 वर्ष से कम आयु के हैं। भारतीय यूजर्स ग्लोबल औसत से तीन गुना अधिक कोडिंग से जुड़े सवाल पूछ रहे हैं और 35% मैसेज प्रोफेशनल गाइडेंस से संबंधित होते हैं।
भारत में एआई का बदलता ट्रेंड
- 35% मैसेज प्रोफेशनल गाइडेंस के लिए
- 20% सामान्य जानकारी के लिए
- 20% कंटेंट राइटिंग या क्रिएटिव कार्यों में मदद के लिए
ये भी पढ़े: AC Buying Guide: 3-स्टार या 5-स्टार? जानें आपकी जरूरत और बिजली बिल के हिसाब से कौन सा बेहतर विकल्प
कोडिंग में भारत आगे
भारत के आईटी हब होने का असर अब एआई डाटा में भी दिखने लगा है। भारतीय डेवलपर्स और छात्र ओपनएआई के कोडिंग असिस्टेंट कोडक्स का इस्तेमाल ग्लोबल मीडियन से तीन गुना ज्यादा कर रहे हैं। जब से मैक एप लॉन्च हुआ है, भारत में इसका इस्तेमाल प्रति सप्ताह 4 गुना बढ़ गया है। भारत में कोडिंग से जुड़े सवाल वैश्विक औसत से तीन गुना अधिक पूछे जा रहे हैं।
भारत ओपनएआई का दूसरा सबसे बड़ा बाजार
अमेरिका के बाद भारत ओपनएआई का दूसरा सबसे बड़ा बाजार बन चुका है। कंपनी भारतीय यूजर्स को आकर्षित करने के लिए कम कीमत वाले सब्सक्रिप्शन मॉडल (5 डॉलर से कम) भी पेश कर रही है। ये कदम भारत जैसे मूल्य-संवेदनशील बाजार में एआई सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिहाज से जरूरी है।
ये भी पढ़े: सैम ऑल्टमैन को भारत का जवाब!: क्या सर्वम बनेगा AI की दुनिया का UPI, इस रेस में क्या है सबसे बड़ा रोड़ा?
क्लाउड और सॉफ्टवेयर इकोसिस्टम
AI इंडस्ट्री में प्रतिस्पर्धा भी तेज है। एंथ्रोपिक ने हाल ही में बताया कि भारत में सॉफ्टवेयर से जुड़े मामलों में 45.2% क्लाउड उपयोग दर्ज किया गया है। इससे साफ है कि देश में टेक इन्फ्रास्ट्रक्चर और एआई अपनाने की रफ्तार बढ़ रही है।
शिक्षा, करियर और रोजमर्रा की जरूरतों में एआई
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि आज चैटजीपीटी केवल एक चैटबॉट नहीं रहा, विद्यार्थी इसे पढ़ाई और प्रोजेक्ट के लिए उपयोग कर रहे हैं। प्रोफेशनल्स करियर गाइडेंस और ईमेल ड्राफ्टिंग के लिए, स्टार्टअप और डेवलपर्स कोडिंग व डिबगिंग के लिए, आम लोग रेसिपी, हेल्थ टिप्स और सामान्य जानकारी के लिए। ऐसे में एआई अब डिजिटल दोस्त, मेंटर और सहयोगी की सभी की निभा रहा है।