Ookla की रिपोर्ट: इंटरनेट स्पीड में भारत की ग्लोबल रैंकिंग दो अंक सुधरी
अप्रैल महीने में भारत मेडियन मोबाइल इंटरनेट स्पीड के मामले में 118वें पायदान पर पहुंच गया है जो कि मार्च 2022 में 120वें पायदान पर था। इस दौरान औसत स्पीड 14.19Mbps रही है जो कि मार्च में 13.67Mbps थी।

विस्तार
अप्रैल महीने में ग्लोबल मोबाइल इंटरनेट स्पीड के मामले में भारत में छलांग लगाई है जिसके बाद भारत की रैंकिंग में दो अंकों का सुधार हुआ है, हालांकि इसी अवधि में ग्लोबल ब्रॉडबैंड इंटरनेट स्पीड के मामले में भारत 76वें नंबर से खिसककर 72वें नंबर पर पहुंच गया है। ग्लोबल रैकिंग में यूनाइटेड अरब अमिरात (UAE) और सिंगापुर टॉप पर हैं। इसकी जानकारी Ookla की नई रिपोर्ट से मिली है।
मोबाइल इंटरनेट स्पीड
Ookla ने अप्रैल 2022 के लिए Speedtest ग्लोबल इंडेक्स रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल महीने में भारत मेडियन मोबाइल इंटरनेट स्पीड के मामले में 118वें पायदान पर पहुंच गया है जो कि मार्च 2022 में 120वें पायदान पर था। इस दौरान औसत स्पीड 14.19Mbps रही है जो कि मार्च में 13.67Mbps थी।
ब्रॉडबैंड स्पीड की क्या है स्थिति?
ब्रॉडबैंड इंटरनेट की स्पीड के मामले में भारत को चार अंकों का नुकसान हुआ है। मार्च में भारत की रैंकिंग जहां 72 थी, वहीं अप्रैल में 76 हो गई है। इस अवधि में ब्रॉडबैंड इंटरनेट की औसत स्पीड 48.09Mbps रही जो कि मार्च में 48.15Mbps थी।
ग्लोबल इंडेक्स में यूएई टॉप पर
इस लिस्ट में UAE टॉप पर है। मोबाइल इंटरनेट की औसत डाउनलोडिंग स्पीड UAE में 134.48Mbps रही है, जबकि सिंगापुर ब्रॉडबैंड स्पीड में 207.61Mbps के साथ टॉप पर रहा है। यूएई और सिंगापुर के बाद यूक्रेन और पापुआ न्यू गिनी स्पीड के मामले में टॉप पर रहे हैं।