Idea के इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल के साथ मिल रही है 112 दिनों की वैलिडिटी

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 21 Jul 2018 01:16 PM IST
विज्ञापन
Idea launched Rs 595 plan Offers 10GB Data, Unlimited Calls, 112-Day Validity to takes on Jio
Idea

    अभी हाल ही में भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की रिपोर्ट से पता चला था कि मई महीने में आइडिया ने 2.5 मिलियन से ज्यादा ग्राहक गंवाए हैं और इसी बीच जियो, वोडाफोन और एयरटेल को टक्कर देने के लिए आइडिया ने नया प्लान पेश किया है।

    इस प्लान में 112 दिनों की वैधता के साथ 10 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। यह प्लान प्री-पेड यूजर्स के लिए है। इससे पहले आइडिया ने 227 रुपये का प्री-पेड प्लान बाजार में उतारा था जिसमें 28 दिनों की वैधता के साथ रोज 1.4 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।

    विज्ञापन

    आइडिया के नए प्लान कीमत और फायदे

    आइडिया के इस नए प्लान की कीमत 595 रुपये है और इसमें आपको एक ही बार 10 जीबी डाटा मिल जाएगा। इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी जिसमें लोकल, नेशनल और रोमिंग में भी आउटगोइंग शामिल हैं। साथ ही इस प्लान में 112 दिनों तक रोज 100 मैसेज मिलेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यह प्लान फिलहाल आंध्र-प्रदेश, बिहार, असम, हरियाणा, राजस्थान, पूवोत्तर और उत्तर प्रदेश के पूर्व के यूजर्स के लिए उपलब्ध है। आप आइडिया की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं कि आपके सर्किल में यह प्लान मौजूद है या नहीं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें