जियो के बाद अब Idea ने लॉन्च किया यह अनोखा ऑफर, ग्राहकों की बल्ले-बल्ले

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 18 Dec 2017 01:46 PM IST
विज्ञापन
Idea Cellular launched Validity Accumulation Feature, Recharges Now and Store them to Use Later
Idea Offer

    रिलायंस जियो के बाद अब आइडिआ सेल्यूलर ने अपने ग्राहकों को कमाल की सुविधा दी है। आइडिया के भी ग्राहक अब कभी भी रिचार्ज कर सकते हैं और पैक खत्म होने पर उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो आइडिया के ग्राहक भी अब जियो की तरह प्लान को खरीदकर स्टोर कर सकते हैं और बाद में यूज कर सकते हैं।

    आइडिया ग्राहकों को होने वाले फायदे

    Idea
    Idea

    दरअसल आइडिया का यह प्लान अपने ग्राहकों को यह सुविधा देता है कि जब आपके पास पैसे हों उस समय आप रिचार्ज वाउचर को खरीद सकते हैं और बाद में कभी भी एक्टिव कर सकते हैं। हालांकि आइडिया ने यह ऑफर अपने पोपुलर प्लान 398 रुपये के साथ दिया है। इस प्लान के तहत 70 दिनों की वैधता के साथ 70 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।

    विज्ञापन

    सबसे पहले जियो ने किया माय वाउचर प्लान लॉन्च

    Jio
    Jio

    बता दें कि जियो ने सबसे पहले माय वाउचर प्लान पेश किया था जिसके तहत यूजर्स किसी भी रिचार्ज वाउचर को अभी खरीद सकते हैं और बाद में यूज कर सकते हैं। बता दें कि फिलहाल कंपनियों के सिम कार्ड पर आप जैसे ही कोई दूसरा वाउचर रिचार्ज कराते हैं तो पहले वाला प्लान खत्म हो जाता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें