iCloud Scam Alert: आईफोन यूजर्स स्टोरेज फुल के फर्जी ईमेल से रहें सावधान, जानें कैसे बचाएं अपना निजी डेटा

Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Thu, 16 Apr 2026 08:20 PM IST
सार

iPhone iCloud scam alert:

क्या आप भी आईफोन यूजर हैं और आपको भी iCloud स्टोरेज फुल होने का ईमेल मिला है? तो यह एक बड़ा साइबर स्कैम हो सकता है। साइबर अपराधी आईफोन यूजर्स को फर्जी ईमेल भेज रहे हैं, जिसमें दावा किया जाता है कि उनकी iCloud स्टोरेज फुल हो गई है और डेटा डिलीट होने वाला है। इस लेख में जानें हैकर्स कैसे लोगों के दिमाग से खेलते हैं और उनसे बचने के तरीके क्या हैं...

iCloud Alert: Beware Fake Storage Full Emails Targeting iPhone Users
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : adobe stock

    विस्तार

    iCloud storage full email scam:

    इन दिनों एक खतरनाक iCloud ईमेल स्कैम से आईफोन यूजर्स को टारगेट किया जा रहा है। स्कैमर्स iCloud storage full का डर दिखाकर फर्जी लिंक पर क्लिक करवाते हैं और यूजर्स की पर्सनल व बैंकिंग जानकारी चुरा लेते हैं। ये मेल एकदम एपल की अधिकारिक ईमेल की तरह दिखते हैं। इनमें कंपनी का लोगों और फॉन्ट का इस्तेमाल होता है, जिससे किसी को शक नहीं होता।

    कैसे काम करता है?

    हैकर्स मैसेज में यूजर्स का डराने की काेशिश करते हैं। वो आपकी कीमती फाेटो, वीडियो और जरूरी बैकअप फाइलों को अगले 48 घंटों में डिलीत हो जाएंगी, ऐसा मैसेज करते हैं। इसके बाद जैसे ही यूजर अपग्रेड स्टोरेज वाले बटन पर क्लिक करते हैं, आप एक ऐसी वेबसाइट पर पहुंच जाते हैं, जो हुबहू एपल की वेबसाइट जैसी दिखती है। वहां आपसे पेमेंट डिटेल्स या एपल आईडी मांगी जाती है। इसे भरते ही आपका डाटा हैकर्स के पास पहुंच जाता है।

    कैसे रहें सुरक्षित?

    • अगर कोई ईमेल स्टोरेज फुल होने की धमकी दे रहा है, तो कभी भी उसमें दिए गए लिंक पर क्लिक न करें।
    • अपनी स्टोरेज का सही स्टेटस जानने के लिए सबसे पहले आईफोन की सेटिंग में जाएं और फिर आईक्लाउड पर टैप करें। अगर वहां स्टोरेज फुल है, तो वहीं से उसे मैनेज करें। एपल कभी भी ईमेल के जरिए बार-बार पेमेंट के लिए नहीं कहता।
    • किसी भी अनजान ईमेल के जरिए अपनी बैंकिंग या क्रेडिट कार्ड की जानकारी बिल्कुल साझा न करें।
    • लिंक की जांच करें: अगर गलती से कोई लिंक खुल भी जाए, तो ऊपर URL बार में देखें कि क्या वह apple.com है या कुछ और। अगर URL अटपटा या संदिग्ध लगे तो तुरंत उस पेज को बंद कर दें।

    iCloud Scam Alert: आईफोन यूजर्स स्टोरेज फुल के फर्जी ईमेल से रहें सावधान, जानें कैसे बचाएं अपना निजी डेटाiCloud Scam Alert: आईफोन यूजर्स स्टोरेज फुल के फर्जी ईमेल से रहें सावधान, जानें कैसे बचाएं अपना निजी डेटा

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें