मोबाइल में मुस्लिमों के लिए अलार्म फंक्शन, चीनी कंपनी हुआवेई ने किया खंडन

टीम डिजिटल/अमर उजाला
Sat, 18 Nov 2017 05:24 AM IST
विज्ञापन
Huawei denies its phone alarm function favours Muslims

    चीन की दिग्गज कंपनी हुआवेई ने उन आरोपों का सिरे खंडन किया है जिनमें कहा था कि उसके फोन का अलार्म फंक्शन मुस्लिमों के लिए है। दरअसल चीनी लोगों ने इसके लिए हुआवेई की तीखी आलोचना की थी।

    हुआवेई ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि इस अलार्म फंक्शन को विशेष रूप से विदेशों के लिए बनाया गया है और यह चीन में उपलब्ध नहीं है। इससे पहले चीनी लोगों ने एक वीडियो और उसके फोन के विज्ञापन का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया था जिसमें लिखा था कि उसने इस अलार्म फंक्शन को नजदीकी मस्जिदों में सुबह के वक्त नमाज पढ़ने वाले लोगों के लिए बनाया है।

    विज्ञापन

    वहीं सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक हालांकि उस विज्ञापन को हुआवेई की वेबसाइट और जेडीडॉटकॉम और ताओबाओ जैसी ई-वाणिज्यिक वेबसाइटों से हटा लिया गया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    मुस्लिमों को विशेष तरजीह दिए जाने की जहां कई लोगों आलोचना की वहीं कुछ कंपनी का बायकॉट करने की भी धमकी दी। हालांकि हुआवेई के समर्थकों का कहना है कि उनका मानना है कि मुस्लिमों के लिए ऐसे किसी फंक्शन बनाने से पहले कंपनी बहुत सोचा-समझा होगा।

    कंपनी ने कहा कि किसी ने तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करके हुआवेई पर हमले को भड़काया है। वहीं उसने ऐसे लोगों पर कार्रवाई की भी बात कही है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें