Rediffmail Login: क्या है रेडिफमेल और कैसे करता है काम, यहां किस तरह कर सकते हैं लॉगिन?
अगर रेडिफमेल पर आपका अकाउंट है तो आप बेहद आसानी से लॉगिन कर सकते हैं।

विस्तार
आजकल अगर किसी से ईमेल की बात करें तो जुबां पर सबसे पहला नाम जीमेल का आता है। हालांकि, डिजिटल वर्ल्ड में इसके अलावा भी कई ईमेल सर्विसेज हैं, जिनकी मदद से आप ईमेल भेज सकते हैं। रेडिफमेल भी इनमें से एक है। अगर आपने इसके बारे में नहीं सुना है तो हम आपको हर जानकारी से रूबरू करा रहे हैं। साथ ही, बता रहे हैं कि यह कैसे काम करता है और इस पर लॉगिन आदि कैसे कर सकते हैं।
ऐसे बना सकते हैं अकाउंट
रेडिफमेल पर अकाउंट बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आपको रेडिफमेल की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आपको क्रिएट न्यू अकाउंट पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नया पेज खुल जाएगा, जिसमें आपको अपनी डिटेल्स भरनी होंगी। फुल नेम वाले कॉलम में आपको अपना पूरा नाम लिखना होगा। वहीं, यूजर नेम आप अपनी पसंद के हिसाब से चुन सकते हैं। यहां आपको पता लग जाएगा कि आप जिस यूजर नेम को चुन रहे हैं, वह पहले से मौजूद तो नहीं है। यूजर नेम तय होने के बाद आपको पासवर्ड तैयार करना होगा। साथ ही, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर के साथ-साथ देश व शहर की भी जानकारी देनी होगी। इसके बाद आपका अकाउंट क्रिएट हो जाएगा।
ऐसे कर सकते हैं लॉगिन
अगर रेडिफमेल पर आपका अकाउंट है तो आप बेहद आसानी से लॉगिन कर सकते हैं। इसके लिए आपको यूजरनेम में अपना ईमेल आईडी भरना होगा। इसके बाद पासवर्ड डालकर लॉगिन कर सकते हैं और अपने जानकारों को ईमेल भेज सकते हैं। साथ ही, इनबॉक्स में आपके पास आने वाले ईमेल चेक भी कर सकते हैं।
- Ok Google: क्या है ओके गूगल और कैसे करता है काम? आसान भाषा में जानें सबकुछ
- Gmail Login: बार-बार रिफ्रेश किए बिना कैसे चेक ईमेल, जानें स्मार्टफोन में जीमेल लॉगिन का आसान तरीका
- Youtube Login: क्या स्मार्ट टीवी पर भी हो सकता है यूट्यूब लॉगिन? जानें इसका सबसे आसान तरीका
- Bluetooth: क्या होता है ब्लूटूथ और कैसे करता है काम, आसान भाषा में जानें सबकुछ