दिसंबर 2022 का सबसे खतरनाक बैंकिंग वायरस, हर सप्ताह इसने किए एक हजार से अधिक अटैक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 17 Jan 2023 05:41 PM IST
सार

साल 2022 में वैश्विक स्तर पर साइबर अटैक में 38% का इजाफा हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2022 में पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा साइबर अटैक हुए हैं, जबकि दिसंबर 2022 ने तो सारे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए हैं। दिसंबर 2022 के प्रत्येक सप्ताह में 1,168 साइबर अटैक हुए हैं।

Here is the December 2022s Most Wanted Malware all details
android malware - फोटो : amarujala

    विस्तार

    यदि आपसे पूछा जाए कि सबसे खतरनाक कंप्यूटर वायरस या मैलवेयर का नाम बताएं तो आप शायद सोच में पड़ जाएंगे। वैसे तो सबसे पहला और सबसे खतरनाक वायरस का नाम तो आपको पता ही होगा। जी हां, आई लव यू की ही बात हो रही है। अब साल 2022 के दिसंबर में एक वायरस सबसे खतरनाक रूप में सामने आया है जो कि बैंकिंग मैलवेयर है। इसका नाम Qbot है जिसे Qakbot नाम से भी जाना जाता है।

    दिसंबर 2022 में हुए सबसे ज्यादा अटैक

    चेकप्वाइंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2022 में वैश्विक स्तर पर साइबर अटैक में 38% का इजाफा हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2022 में पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा साइबर अटैक हुए हैं, जबकि दिसंबर 2022 ने तो सारे रिकॉर्ड ही तोड़ दिए हैं। दिसंबर 2022 के प्रत्येक सप्ताह में 1,168 साइबर अटैक हुए हैं।

    इनमें सबसे ज्यादा अटैक बैंकिंग मैलवेयर Qbot के जरिए हुआ है। दिसंबर 2022 में हुए कुल साइबर अटैक में इस मैलवेयर की हिस्सेदारी 7% है, दूसरे नंबर पर Emotet मैलवेयर है जो कि 4% साइबर हमले के लिए जिम्मेदार है और तीसरे नंबर पर XMRig का नाम है जिसकी साइबर अटैक में हिस्सेदारी 3% है।

    सबसे खतरनाक बैंकिंग मैलवेयर

    Qbot को सबसे खतरनाक बैंकिंग मैलवेयर या बैंकिंग ट्रोजन माना गया है। यह बैंक से संबंधित जानकारी चुराने में माहिर है। यह बैंक से आने वाले हर एक मैसेज के साथ-साथ बैंकिंग एप पर भी नजर रखता है। यह मैलवेयर स्पैम ई-मेल भी भेजता है। Qbot मैलवेयर पहली बार 2008 में सामने आया था। पहले यह सिर्फ एक बैंकिंग ट्रोजन था लेकिन अब यह बैंकिंग ट्रोजन-मैलवेयर का डिस्ट्रीब्यूटर बन गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें