HDFC BANK DOWN: मेंटनेंस के नाम पर हर हफ्ते ठप हो रही हैं सेवाएं, बैंक के पास नहीं है कोई समाधान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 13 Jul 2024 01:59 PM IST
सार

HDFC बैंक की ओर से यह खेल पिछले कई महीने से चल रहा है। ई-मेल में बैंक ने ग्राहकों से कहा है, ''व्यवधान को कम करने के लिए, एचडीएफसी बैंक ग्राहकों को शुक्रवार, 12 जुलाई 2024 को शाम 7:30 बजे से पहले पर्याप्त धनराशि निकालने और सभी फंड ट्रांसफर की योजना पहले से बनाने की सलाह देता है।

विज्ञापन
HDFC BANK SERVICES DOWN USERS ARE UNABLE TO USE NETBANKING OR UPI PAYMENT
एचडीएफसी बैंक - फोटो : i stock

    विस्तार

    HDFC BANK DOWN: HDFC बैंक की सभी सेवाएं ठप हैं जिससे यूजर्स को काफी परेशानी हो रही है। बैंक की ओर से इस संबंध में ग्राहकों को ई-मेल भी किया गया है, हालांकि इस तरह का मेल हर सप्ताह के अंत में आ रहा है। HDFC बैंक के यूजर्स ना इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर पा रहे हैं और ना ही यूपीआई पेमेंट कर पा रहे हैं।

    बैंक हर सप्ताह एक मेल भेजकर अपना पाला झाड़ ले रहा है, लेकिन सवाल यह है कि इतना एडवांस और बड़ा आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर होने के बाद भी हर सप्ताह मेंटनेंस के नाम पर सेवाएं बंद क्यों की जा रही हैं। बैंक के इस रवैये से लाखों ग्राहक परेशान हो रहे हैं। किसी को इमरजेंसी में पेमेंट करना है लेकिन वह नहीं कर पा रहा है।

    विज्ञापन

    HDFC बैंक की ओर से यह खेल पिछले कई महीने से चल रहा है। ई-मेल में बैंक ने ग्राहकों से कहा है, ''व्यवधान को कम करने के लिए, एचडीएफसी बैंक ग्राहकों को शुक्रवार, 12 जुलाई 2024 को शाम 7:30 बजे से पहले पर्याप्त धनराशि निकालने और सभी फंड ट्रांसफर की योजना पहले से बनाने की सलाह देता है। असुविधा को कम करने के लिए बैंक अवकाश के दौरान 13 जुलाई 2024 को सुबह 3:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक अपग्रेड निर्धारित है। अधिक जानकारी और अपडेट के लिए, कृपया एचडीएफसी बैंक की वेबसाइट पर जाएं या ग्राहक सेवा से संपर्क करें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें