बड़ी सफलता: 28,000 फर्जी मोबाइल नंबर की हुई पहचान, साइबर चोर लोगों को लगा रहे थे फोन करके चूना

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 28 Oct 2022 01:31 PM IST
सार

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) ओपी सिंह के मुताबिक इनमें से गुरुग्राम के 7,142, फरीदाबाद के 3,896, पंचकूला के 1,420, सोनीपत के 1,408, रोहतक के 1,045, हिसार के 1,228 और अंबाला के 1,101 नंबर शामिल हैं।

विज्ञापन
Haryana Police Identifies About 28000 Phone Numbers Being Misused for Cybercrimes
साइबर सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    हरियाणा पुलिस ने 28,000 ऐसे मोबाइल नंबर की पहचान की है जिनका इस्तेमाल साइबर क्राइम के लिए हो रहा था। इन सभी नंबर्स को जल्द ही ब्लॉक किया जाएगा। इनमें से 27,824 फोन नंबर की पहचान साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930, cybercrime.gov.in के जरिए हुई है।

    अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) ओपी सिंह के मुताबिक इनमें से गुरुग्राम के 7,142, फरीदाबाद के 3,896, पंचकूला के 1,420, सोनीपत के 1,408, रोहतक के 1,045, हिसार के 1,228 और अंबाला के 1,101 नंबर शामिल हैं। इन जिलों में ही सबसे ज्यादा फर्जी मोबाइल नंबर का इस्तेमाल साइबर क्राइम के लिए हुआ है।

    विज्ञापन

    इन सभी मोबाइल नंबर के IMEI नंबर को भी सर्विसांस पर डाल दिया गया है। इसके अलावा उन मोबाइल फोन की भी पहचान की जा रही है जिनमें इन नंबरों का इस्तेमाल हुआ है। सितंबर से लेकर अभी तक साइबर क्राइम को लेकर 47,000 शिकायतें मिली हैं। इस अवधि में पुलिस ने लोगों के 15 करोड़ रुपये भी वापस दिलाए हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अक्टूबर को राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा माह के रूप में मनाया जाता है। सिंह ने साइबर सिक्योरिटी टिप्स देते हुए लोगों से टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन को ऑन करने को कहा है। इसके अलावा मजबूत पासवर्ड के इस्तेमाल की भी सलाल दी है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें