Google: एप डेवलपर्स के साथ कानूनी लड़ाई को निपटाने के लिए गूगल करेगा 709 करोड़ रुपये भुगतान

Jeet Kumar
एजेंसी, सेनफ्रांसिस्कोJeet Kumar
Sat, 02 Jul 2022 04:33 AM IST
सार

एप में यूजर्स द्वारा की जाने वाली अधिकतर खरीद के लिए गूगल प्ले बिलिंग प्रणाली के जरिए 30 फीसदी सेवा शुल्क लिया गया।

विज्ञापन
Google will pay 709 crore to settle legal fight with app developers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    अमेरिका में चल रहे एक मुकदमे में एप डवलपर्स से समझौते के लिए गूगल ने 709 करोड़ रुपया देने की पेशकश की है। एंड्रॉइड स्मार्टफोन के लिए बनाए एप पर यूजर्स द्वारा की गई खरीद के लिए डवलपर्स से वसूले 30 प्रतिशत कमीशन की एवज में यह पैसा देने पर कंपनी ने सहमति दी है। हालांकि अदालत को अभी इस प्रस्ताव पर सहमति देनी है।

    सेन फ्रांसिस्को की अदालत में दायर याचिका में एप डवलपर्स ने बताया था कि गूगल ने उनसे कुछ एग्रीमेंट किए थे, कई तकनीकी बाधाएं भी लगाईं। कमाई साझा करने के लिए किए एग्रीमेंट से एप डवलपमेंट और इससे जुड़ी गतिविधियों को भी सीमित किया। एप में यूजर्स द्वारा की जाने वाली अधिकतर खरीद के लिए गूगल प्ले बिलिंग प्रणाली के जरिए 30 फीसदी सेवा शुल्क लिया गया।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें