गूगल सर्च: भारत से ज्यादा पाकिस्तान में सर्च किए गए PM मोदी, राहुल छूटे बहुत पीछे

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 21 May 2019 10:10 AM IST
विज्ञापन
Google Trends: Narendra Modi searched six times more than Rahul Gandhi, top searches in Pakistan
Rahul Vs Modi

    लोकसभा चुनाव के लिए देशभर में मतदान खत्म होने के बाद रविवार की शाम को लोकसभा चुनाव का एक्जिट पोल भी आ गया। एक्जिट पोट के नतीजों पर नजर डालें तो केंद्र में एनडीए की सरकार बनती दिखाई दे रही है। वहीं पिछले 24 घंटों के गूगल सर्च के आंकड़े पर नजर डालें तो नरेंद्र मोदी कीवर्ड को राहुल गांधी के मुकाबले 6 गुना ज्यादा सर्च किया गया है। गूगल सर्च में नरेंद्र मोदी को 87 फीसदी और राहुल गांधी को 13 फीसदी सर्च किया गया लेकिन इस सर्च रिजल्ट्स में एक चौंकाने वाला रिजल्ट सामने आया है। दरअसल नरेंद्र मोदी को इस दौरान सबसे ज्यादा पाकिस्तान में सर्च किया गया है।

    पाकिस्तान में 88 फीसदी लोगों ने सर्च किया नरेंद्र मोदी

    Modi Vs Rahul
    Modi Vs Rahul - फोटो : amar ujala

    गूगल सर्च रिजल्ट के मुताबिक 19 मई 2019 की शाम 4.26 मिनट से लेकर 20 मई को दोपहर 11.22 बजे तक नरेंद्र मोदी कीवर्ड को सबसे ज्यादा सर्च किया। नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी कीवर्ड को सबसे ज्यादा पाकिस्तान, भारत, बांग्लादेश, अमेरिका और कनाडा में सर्च किया गया। 20 मई को 11.22 बजे सर्च रिजल्ट में नरेंद्र मोदी सर्च का प्वाइंट 90 और राहुल गांधी का 13 रहा।

    विज्ञापन
    गूगल सर्च: भारत से ज्यादा पाकिस्तान में सर्च किए गए PM मोदी, राहुल छूटे बहुत पीछे

    अब क्षेत्र के हिसाब से गूगल सर्च पर नजर डालें तो नरेंद्र मोदी कीवर्ड को सबसे ज्यादा पाकिस्तान में (88 प्रतिशत) सर्च किया गया, वहीं राहुल गांधी का पाकिस्तान में सर्च का प्रतिशत 12 प्रतिशत रहा। वहीं भारत में 87 प्रतिशत लोगों ने नरेंद्र मोदी को 13 फीसदी लोगों ने राहुल गांधी को सर्च किया। बांग्लादेश की बात करें नरेंद्र मोदी का सर्च प्रतिशत 83 और राहुल गांधी 17 रहा। इसके अलावा अमेरिका में नरेंद्र मोदी का सर्च प्रतिशत 82 और राहुल गांधी का 18 रहा। वहीं कनाडा में नरेंद्र मोदी को 79 फीसदी और राहुल गांधी को 21 फीसदी सर्च किया गया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    गूगल सर्च: भारत से ज्यादा पाकिस्तान में सर्च किए गए PM मोदी, राहुल छूटे बहुत पीछे
    क्षेत्रनरेंद्र मोदीराहुल गांधी
    पाकिस्तान88%12%
    भारत87%13%
    बांग्लादेश83%17%`
    अमेरिका82%18%
    कनाडा79%21%
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें