अपनी भाषा से कितना प्यार करते हैं, गूगल को बताइए

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Thu, 04 Aug 2016 12:39 PM IST
विज्ञापन
 Google Translate support for regional languages

    स्वतंत्रता दिवस वाले अगस्त माह में गूगल हिंदी समेत तमाम भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए खास आयोजन कर रहा है। अनुवाद से जुड़ा ये आयोजन 1 अगस्त से 31 अगस्त तक चलेगा। गूगल इन दिनों हिंदी समेत तमाम भारतीय भाषाओं पर बहुत ध्यान दे रहा है। जैसा कि आप जानते हैं कि गूगल के सीईओ भी अब भारतीय मूल के ही सुंदर पिचाई हैं।

    ये एक सच्चाई है कि भारत में 95 फीसदी लोग इंडिक भाषा (हिंदी समेत तमाम भारतीय भाषाओं) में ही संवाद करते है। लेकिन इंटरनेट पर स्थिति आज भी उलटी है। यहां अब भी 95 फीसदी कंटेट अंग्रेजी में ही जेनेरेट हो रहा है। सिर्फ 5 फीसदी कंटेट ही हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं में जेनेरेट होता है। लेकिन अब ये स्थिति बदलने वाली है। जैसे जैसे भारत में इंटरनेट की पहुंच बढ़ रही है, स्पीड बढ़ रही है, स्मार्टफोन्स गांव-कस्बों में पहुंच रहे हैं, वैसे वैसे भारतीय भाषाओं में कंटेट भी अधिक जेनेरेट होने लगा है।

    विज्ञापन

    गूगल भारत में अपनी योजनाएं इन संभावनाओं के अनुरूप ही बना रहा है। इसी के तहत गूगल अपनी ट्रांसलेट कम्युनिटी को मजबूत करने के लिए प्रयासरत है। दो भाषाओं को जानने वाला कोई भी व्यक्ति इसके लिए योगदान दे सकता है। जैसे कि आप हिंदी और अंग्रेजी जानते हैं और अंग्रेजी के शब्दों या छोटे जुमलों (Phrases) को सही हिंदी में अनुवाद कर सकते हैं, तो आपका स्वागत है। आप हिंदी से अंग्रेज़ी में भी ट्रांसलेट कर सकते हैं। हिंदी ही नहीं आप अन्य भाषाओं को जानते हैं तो भी आप उनके अनुवाद में सहयोग कर सकते हैं। मान लीजिए कि आप हिंदी और गुजराती दोनों जानते हैं तो आप इनके एक-दूसरे के ट्रांसलेशन में भी मदद कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा आप पहले से ट्रांसलेट हुए शब्दों की गुणवत्ता को चेक कर भी सहयोग दे सकते हैं। आपको क्या करना है, आप इस लिंक पर जाकर समझ सकते हैं- https://translate.google.com/community

    अगर आप गूगल के इस आयोजन में शामिल होना चाहते हैं तो देर किस बात की, अधिक से अधिक शब्दों या शब्द-युग्मों (Phrases) का ट्रांसलेशन कर अपनी प्रिय भाषा के प्रोत्साहन में योगदान दीजिए। इसे ऐसे समझिए कि कोई गूगल सर्च पर जाकर किसी शब्द का अनुवाद ढूंढता है और उसे सही उत्तर मिलता है तो उसे कितना अच्छा लगता है। आपको स्वयं भी कई बार ऐसी सर्च की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में अपनी भाषा के त्रुटिरहित अनुवाद का बड़ा बैंक बनाने में आफ महत्ती योगदान दे सकते हैं।

    एक बात और, गूगल अगस्त के पूरे महीने हर कॉन्ट्रिब्यूटर (योगदानकर्ता) के ट्रांसलेशन का पूरा रिकॉर्ड रखेगा। ऐसे में सोच क्या रहे हैं, आइए, गूगल के साथ जुड़ कर अपनी भाषा के प्रचार-प्रसार में हाथ बंटाएं। इसके लिए बस आपको इस लिंक पर छोटे से फॉर्म को भरना होगा... http://bit.ly/2as7TMv.

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें