गूगल ने बंद की हायर सर्विस, कहा- क्लाउड बेस्ड प्रोडक्ट पर कर रहे काम

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 29 Aug 2019 02:11 PM IST
विज्ञापन
Google to shut down online job service Hire in 2020 says to focus on cloud service
google hire - फोटो : google hire

    टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी गूगल ने अपनी एक और सर्विस गूगल हायर बंद करने का एलान किया है। गूगल ने अपने एक बयान में कहा कि वह सितंबर 2020 में अपनी जॉब एप्लिकेशन ट्रैकिंग सिस्टम हायर को पूरी तरह से बंद कर देगी। बता दें गूगल ने अपनी इस ऑनलाइन सर्विस को 2017 में लॉन्च किया था।

    अंग्रेजी टेक्नोलॉजी वेबसाइट टेकक्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक गूगल ने हायरिंग प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए हायर को लॉन्च किया था। इसकी मदद से आवेदक जी सूट में आसानी से जॉब सर्च कर सकते थे और इसके अलावा जीमेल व गूगल कैलेंडर में डॉक्युमेंट्स को शेड्यूल कर सकते था।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 सीरीज के 8 फीचर्स जो इसे बनाते हैं प्रीमियम स्मार्टफोन

    गूगल ने अपने एक बयान में कहा कि कंपनी ऐसे प्रोडक्ट्स पर काम पर फोकस कर रही है जो गूगल क्लाउड पोर्टफोलियो पर बेस्ड हैं। यूजर्स एक साल तक हायर सर्विस को इस्तेमाल कर सकेंगे, वहीं एक सितंबर 2020 को इसे बंद कर दिया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Airtel अपने इन प्री-पेड ग्राहकों को फ्री में दे रहा 32GB डाटा, देखें लिस्ट

    बता दें कि हायर को डायने ग्रीन ने तैयार किया था और उस दौरान हायर बीबॉप नाम की कंपनी के स्वामित्व में था। बाद में गूगल ने इसका अधिग्रहण कर लिया था। रिपोर्ट के मुताबिक बीबॉप को डायने ग्रीन ने 380 मिलियन डॉलर यानी करीब 2,725 करोड़ रुपये में शुरू किया था। डायने ग्रीन इसी साल गूगल अल्फाबेट बोर्ड छोड़ चुके हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें