गूगल की सर्च, असिस्टेंट और मैप्स पर भी मिलेगी कोरोना जांच केंद्र की जानकारी

प्रदीप पाण्डेय
पीटीआई, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 12 Jun 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
Google to show covid 19 testing centers on Maps, Search and Assistant
demo - फोटो : PTI

    सर्च इंजन गूगल ने शुक्रवार को कहा उसने अपनी सर्च, असिस्टेंट और मैप सेवाओं पर निकटतम कोविड-19 जांच केंद्र का पता बताने की सुविधा शुरू की है। गूगल ने एक बयान में कहा कि वह भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और माईगव पोर्टल के साथ काम कर रही है। यह सेवा उपयोक्ताओं को अधिकृत कोविड-19 जांच केंद्र की जानकारी उपलब्ध कराएगी।

    कंपनी ने कहा कि उसकी यह नयी सुविधा अंग्रेजी के साथ-साथ आठ भारतीय भाषाओं में भी उपलब्ध होगी। इसमें हिंदी, बांग्ला, तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़, मराठी और गुजराती शामिल है।वर्तमान में गूगल ने देश के 300 से अधिक शहरों में 700 से ज्यादा कोविड-19 जांच केंद्रों की जानकारी अपने सर्च, असिस्टेंट और मैप पर जोड़ी है।

    विज्ञापन

    बता दें कि पिछले महीने ही एपल और गूगल ने साथ मिलकर कोरोना वायरस से निपटने के लिए एक्सपोजर नोटिफिकेशन एपीआई कॉन्टैक्ट ट्रैसिंग पेश की है। अब एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स एक्सपोजर नोटिफिकेशन एपीआई तकनीक के जरिए आसानी से कोरोना संक्रमितों की पहचान कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा दोनों डिवाइस के यूजर्स को कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने पर नोटिफिकेशन भी मिलेगी। आपको बता दें कि दोनों दिग्गज कंपनियों ने पिछले महीने ही इस तकनीक पर साथ मिलकर काम करने की घोषणा की थी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें