Google Search Down: गूगल सर्च का सर्वर डाउन, परेशान होते रहे यूजर्स; सुविधा का इस्तेमाल करने में हुई दिक्कत

अभिषेक दीक्षित
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअभिषेक दीक्षित
Thu, 02 May 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Google Search is down for some users Know All about the outage
Google - फोटो : Freepik

    कई यूजर्स को गूगल सर्च का इस्तेमाल करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। समस्या काफी देर तक बनी रही। इस दौरान लोग इस सुविधा का ठीक से इस्तेमाल नहीं कर पाए। कई यूजर्स ने दावा किया कि भारतीय समयानुसार रात लगभग 8:20 बजे से गूगल सर्च का इस्तेमाल करने में समस्या का सामना करना पड़। भारत में आउटेज दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बंगलूरू में रिपोर्ट किया गया।

    Google Search Down: गूगल सर्च का सर्वर डाउन, परेशान होते रहे यूजर्स; सुविधा का इस्तेमाल करने में हुई दिक्कत

    गूगल मैप्स के साथ भी कुछ परेशानी

    डाउनडिटेक्टर की रिपोर्ट के अनुसार, यूके में 300 से अधिक यूजर्स ने समस्या की जानकारी दी। वहीं, अमेरिका में 1,400 से अधिक लोगों ने समस्याओं की सूचना दी। वहीं, गूगल की अन्य सेवाएं जैसे जीमेल, यूट्यूब, गूगल मैप्स और गूगल टॉक सही से काम कर रहीं थीं। हालांकि, करीब 100 यूजर्स ने गूगल मैप्स में आ रही परेशानी की भी सूचना दी।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें