स्टैम डिटेक्शन से हैरी पॉटर तक: पिक्सल छह व नए फोन्स में आ गए ये शानदार फीचर्स, क्या भारत में भी मिलेगा अपडेट?

जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति शुक्ला
Sat, 19 Sep 2026 03:38 PM IST
सार

गूगल ने अपने पिक्सल छह और उसके बाद के सभी नए पिक्सल स्मार्टफोन के लिए सितंबर 2026 पिक्सल ड्रॉप अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस नए अपडेट में हैरी पॉटर ऑडियोबुक थीम, वीआईपी कॉन्टैक्ट्स के लिए रीडिजाइन्ड विजेट, जीबोर्ड में स्कैम डिटेक्शन जैसे कई नए और शानदार फीचर्स शामिल किए गए हैं। आइए जानते हैं कि भारतीय यूजर्स को इनमें से काैन-कौन से फीचर्स मिलेंगे।

Google Pixel September 2026 Update, Harry Potter Audio, Scam Detection and More Features
गूगल पिक्सल फोन्स में आए अपडेट्स - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    गूगल ने अपने पिक्सल स्मार्टफोन्स के लिए सितंबर 2026 पिक्सल ड्रॉप अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस लेटेस्ट अपडेट में कई नए फीचर्स और बदलाव शामिल किए गए हैं। इसमें पिक्सल छह और उसके बाद के मॉडल्स के लिए हैरी पॉटर, ऑडियोबुक पैक्स, नए विजेट ऑप्शन, वीआईपी कॉन्टैक्ट फीचर और स्टैम डिटेक्शन जैसे फीचर्स दिए हैं। गूगल के अनुसार, सपोर्टेड पिक्सल डिवाइसेस को यह अपडेट डिवाइस मॉडल और कैरियर के आधार पर अलग-अलग चरणों में मिलेगा।

    सितंबर 2026 पिक्सल ड्रॉप के मुख्य और नए फीचर्स

    हैरी पॉटर ऑडियोबुक पैक्स और कस्टमाइजेशन

    • ऑडिएबल पर हैरी पॉटर, द फुल-कास्ट ऑडियो एडिशन के वैश्विक लॉन्च के तहत अब पिक्सल यूजर्स अपने फोन में हैरी पॉटर थीम वाले वॉलपेपर्स, आइकन्स और साउंड्स को कस्टमाइज कर सकते हैं।
    • एलिजिबल यूजर्स को दो महीने का फ्री ऑडीबल ट्रायल भी दिया जा रहा है, जिसकी वैलिडिटी 14 जनवरी 2027 तक रहेगी।
    • उपलब्धता की बात करें तो यह भारतीय यूजर्स के साथ-साथ अमेरिका, कनाडा, यूके, फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन, जापान और ऑस्ट्रेलिया में उपलब्ध है।
    • पिक्सल वीआईपी के लिए एक नया होम स्क्रीन विजेट जोड़ा गया है, जिससे यूजर्स होम स्क्रीन पर सिर्फ सिंगल टैप करके अपने पसंदीदा कॉन्टैक्ट को कॉल कर सकते हैं।
    • इसके साथ ही नीचे एक नया फ्लोटिंग मेन्यू दिया गया है, जिसकी मदद से अलग-अलग VIP कॉन्टैक्ट्स के बीच आसानी से स्विच किया जा सकता है।

    जीबोर्ड और नोटिफिकेशन्स में नया स्कैम डिटेक्शन फीचर

    • जीबोर्ड में स्कैम वार्निंग: इसी के साथ स्कैम डिटेक्शन फीचर भी रोलआउट हुआ है। इसमें मैसेजिंग एप्स में टाइपिंग के दौरान अगर आप संदिग्ध मैसेज का जवाब देना शुरू करते हैं, तो की-बोर्ड के ठीक ऊपर लाइकली स्कैम का वार्निंग चिप बनकर आ जाएगा। फिलहाल यह फीचर सिर्फ अमेरिका में शुरू हुआ है।
    • भारत समेत नौ देशों में विस्तार:हालांकि कंपनी का कहना है कि इनकमिंग नोटिफिकेशन्स के लिए गूगल का मौजूदा स्कैम डिटेक्शन फीचर अब भारत, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, जापान, मेक्सिको, सिंगापुर और यूके में भी उपलब्ध करा दिया गया है।
    • नई भाषाएं:साथ ही इसमें अरबी, फ्रेंच, जर्मन, पुर्तगाली, जापानी और स्पैनिश जैसी छह नई भाषाओं का सपोर्ट भी जोड़ा गया है।

    पॉस प्वाइंट डिजिटल वेलबीइंग टूल

    गूगल ने अपने पॉस प्वाइंट डिजिटल वेलबीइंग फीचर को पिक्सल छह और उसके बाद के सभी मॉडल्स तक बढ़ा दिया है। यह फीचर सबसे पहले पिक्सल 11 के साथ पेश किया गया था।

    कैसे करता है काम?

    यह टूल यूजर्स की लगातार फोन देखने या एप्स चलाने की आदत को कंट्रोल करता है। जब भी आप कोई डिस्ट्रैक्ट करने वाला एप खोलेंगे, तो यह एप ओपन होने से ठीक पहले कुछ सेकेंड्स का पॉज देगा।

    किन पिक्सल फोन को मिलेगा अपडेट?

    • गूगल ने कंफर्म किया है कि सितंबर 2026 पिक्सल ड्रॉप के ये नए फीचर्स पिक्सल 6 और उसके बाद के नए पिक्सल फोन्स के लिए उपलब्ध हैं। सपोर्टेड पिक्सल डिवाइसेज के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट का रोलआउट शुरू हो चुका है। हालांकि, सभी यूजर्स को यह अपडेट एक साथ नहीं मिलेगा।
    • गूगल इसे डिवाइस मॉडल और कैरियर के आधार पर आने वाले हफ्तों में चरणबद्ध तरीके से जारी करेगा। जब आपके डिवाइस के लिए अपडेट उपलब्ध होगा, तो फोन पर इसका नोटिफिकेशन मिल जाएगा।
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें