Google Pay से पैसे भेजने पर भारतीय यूजर्स से नहीं लिया जाएगा शुल्क: गूगल

प्रदीप पाण्डेय
पीटीआई, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 25 Nov 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
Google Pay money transfer fee is only for US Not for India users says google
Google Pay

    गूगल पे को लेकर खबरें आ रही थीं कि Google Pay से पैसे भेजने के लिए शुल्क लेंगेगे। इस खबर के सामने आने के बाद भारतीय गूगल पे यूजर्स परेशान हो गए थे लेकिन ्अब गूगल ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत में उसके पेमेंट एप गूगल पे के जरिए पैसे ट्रांसफर करने पर भारतीय यूजर्स से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह शुल्क अमेरिकी यूजर्स के लिए है।

    पिछले सप्ताह गूगल ने घोषणा की थी कि अगले साल एड्रॉयड और आईओएस पर नए गूगल पे एप की पेशकश करेगी और उसके बाद उपयोगकर्ता बेव ब्राउजर के जरिए सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक गूगल पे इंस्टैंट मनी ट्रांसफर पर शुल्क भी लगाएगा।

    विज्ञापन

    गूगल के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ये शुल्क खासतौर से अमेरिका के लिए है और यह भारत में गूगल पे या गूगल पे फॉर बिजनेस एप पर लागू नहीं होता।’’ गूगल पे के भारत में सितंबर 2019 तक कुल 6.7 करोड़ उपयोगकर्ता थे और इसके जरिए वार्षिक आधार पर कुल 110 अरब अमेरिकी डॉलर का भुगतान हुआ।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें