Google ने एंड्रॉयड यूजर्स को दिया तोहफा, अब बिना पासवर्ड किसी भी वेबसाइट पर कर सकेंगे लॉगिन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 14 Oct 2022 10:12 AM IST
सार

Google ने अपने एंड्रॉयड यूजर्स और क्रोम यूजर्स के लिए नया passkey फीचर पेश किया है जिसकी मदद से यूजर्स गूगल क्रोम और एंड्रॉयड डिवाइस में पिन के अलावा बायोमेट्रिक यानी फिंगरप्रिंट या फेस आईडी से भी लॉगिन कर सकेंगे।

विज्ञापन
Google new way to login without passwords on Android and Chrome
Google passkey - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Google ने अपने एंड्रॉयड यूजर्स और क्रोम यूजर्स के लिए नया passkey फीचर पेश किया है जिसकी मदद से यूजर्स गूगल क्रोम और एंड्रॉयड डिवाइस में पिन के अलावा बायोमेट्रिक यानी फिंगरप्रिंट या फेस आईडी से भी लॉगिन कर सकेंगे। इसका इस्तेमाल किसी भी वेबसाइट और एप में किया जा सकेगा। उदाहरण के तौर पर समझें तो आप फेसबुक में भी फेस आईडी या फिंगरप्रिंट से लॉगिन कर सकेंगे।

    इसी साल मई में माइक्रोसॉफ्ट, एपल और गूगल ने कॉमन पासवर्डलेस साइनइन की घोषणा की थी। तीनों कंपनियों के सहयोग से “Passkeys” को वर्ल्ड वाइड वेब कंसोर्टियम (W3C) और FIDO Alliance ने तैयार किया है, हालांकि यह फीचर फिलहाल डेवलपर्स के लिए ही है, लेकिन जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: घर की सफाई आसान बना देंगे टॉप वैक्यूम क्लिनर, चमकने लगेगा घर का कोना-कोना

    पासवर्ड का यह नया तरीका गूगल पासवर्ड मैनेजर के साथ सिंक होता है तो आपको नए फोन में पासवर्ड को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह पासवर्ड पुराने से नए फोन में आसानी से ट्रांसफर हो सकेगा। इसके अलावा गूगल ने कहा है कि यह पासवर्ड पूरी तरह से एंड टू एंड एंक्रिप्टेड है। बता दें कि आईओएस में यह सुविधा पहले से ही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें