गूगल का बड़ा बदलाव: अब Android बैकअप भी 15GB फ्री स्टोरेज में होगा शामिल, जानिए आपके अकाउंट पर क्या पड़ेगा असर
Android Backup:
अगर आप एंड्रॉयड यूजर हैं, और अपने स्मार्टफोन का बैकअप गूगल अकाउंट पर लेते हैं, तो यह बदलाव आपके लिए जरूरी हो सकता है, क्योंकि गूगल ने एंड्रॉयड बैकअप स्टोरेज का नियम बदल दिया है। जानिए यह बदलाव क्या है...

विस्तार
Google New Backup Policy:
करोड़ों एंड्रॉयड यूजर्स के लिए गूगल एक बड़ा अपडेट लेकर आया है, जो सीधे आपके क्लाउड स्टोरेज से जुड़ा है। गूगल के नए नियम के बाद अब जब भी यूजर अपने फोन का बैकअप लेगा, तो वह सारा डाटा गूगल अकाउंट में मिलने वाले 15GB के डिफॉल्ट फ्री स्टोरेज के अंदर ही कैलकुलेट किया जाएगा। यानी पहले के मुकाबले अब आपके 15GB फ्री स्टोरेज का ज्यादा हिस्सा इस्तेमाल होगा।
Google की नई नीति में क्या बदलाव हुए?
- नया बदलाव: गूगल ने सात जुलाई से नई बैकअप नीति लागू कर दी है। इसमें एंड्रॉयड डिवाइस का बैकअप अब सीधे गूगल अकाउंट स्टोरेज में ही गिना जाएगा। यानी अब केवल फाेटो और वीडियो ही नहीं, बल्कि एसएमएम, कॉल हिस्ट्री, डिवाइस सेटिंग्स, एप डेटा और अन्य बैकअप फाइल्स भी फ्री 15GB में शामिल हो जाएंगी।
- पहले क्या था?:अब तक गूगल अकांउट के फ्री स्टोरेज में फोटो, वीडियो और जीआईएफ वैगेरा आती थी। एंड्रॉयड बैकअप डेटा अलग से मैनेज होता था और सामान्य तौर पर 15GB लिमिट पर इसका असर नहीं पड़ता था, लेकिन अब यह व्यवस्था बदल रही है।
- कंपनी का कहना है कि इस बदलाव के साथ गूगल बैकअप सेटिंग्स में कुछ नए विकल्प भी जोड़ रहा है। अब यूजर्स यह तय कर सकेंगे कि बैकअप में क्या शामिल करना है और क्या नहीं।
- इसके अलावा गूगल बैकअप सेटिंग्स में यूजर्स को SMS और MMS मैसेज, कॉल हिस्ट्री, डिवाइस सेटिंग्स और एप डेटा के लिए अलग-अलग टॉगल मिलेंगे। इससे जरूरत के मुताबिक बैकअप को मैनेज करना आसान होगा।
क्या इससे जल्दी भर जाएगा स्टोरेज?
- यह एक जायज चिंता है, जो यूजर्स को हो सकती है कि जब फ्री स्टोरेज में भर जाएंगे, तो क्या अकाउंट जल्दी फुल हो जाएगा।
- इस पर गूगल का कहना है कि ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा, क्याेंकि इस बदलाव से सिर्फ करीब 40MB अतिरिक्त स्टोरेज ही उपयोग होगी। कंपनी के अनुसार अधिकांश यूजर्स पर इसका प्रभाव बहुत सीमित रहेगा।
हां...सात जुलाई से यह बदलाव नए एंड्रॉयड बैकअप यूजर्स के लिए लागू हो गया है। मौजूदा गूगल अकाउंट पर इसे आने वाले कुछ महीनों में चरणबद्ध तरीके से रोलआउट किया जाएगा।