नई पहल: गूगल ने लॉन्च किया सेफ्टी सेंटर, इंटरनेट धोखाधड़ी और फेक न्यूज पर लगेगी लगाम

Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJeet Kumar
Thu, 26 Aug 2021 04:15 AM IST
सार

गूगल का मानना है कि संसाधन में बढ़ोतरी से गलत सूचना, धोखाधड़ी, बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरे, हिंसक उग्रवाद, फिशिंग हमलों और मैलवेयर जैसे मुद्दों से निपटने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
Google launches updated Safety Center in different Indian languages
गूगल - फोटो : google

    विस्तार

    कोरोना काल में लोगों के डिजिटल दुनिया की तरफ तेजी से कदम बढ़े हैं। इसी को देखते हुए टेक कंपनियों का जिम्मेदारी भी बढ़ गई है कि यूजर की डाटा की सुरक्षा करें। गूगल भी कई बार कह चुका है कि वह अपने यूजर्स के डाटा की सुरक्षा और गोपनीयता के लिए प्रतिबद्ध है और इसे बरकरार रखने के लिए लगातार कदम उठाए हैं।

    अब एक बार फिर कोविड महामारी के कारण डिजिटल प्लेटफॉर्म में तेजी को देखते हुए गूगल इंडिया ने ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को बढ़ाने के लिए नई पहलों और कार्यक्रमों की घोषणा की है। गूगल ने भारत में अपनी ट्रस्ट और सुरक्षा टीमों में संसाधनों का विस्तार किया है और ये आठ भारतीय भाषाओं में होंगे।

    विज्ञापन

    इसके अलावा कंपनी ने बच्चों के साथ-साथ माता-पिता के लिए इंटरनेट सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करने वाले शैक्षिक कार्यक्रम लाने का भी फैसला किया है। साथ ही इंटरनेट की दिग्गज कंपनी ने लोकप्रिय कॉमिक बुक पात्रों के माध्यम से बच्चों को महत्वपूर्ण इंटरनेट सुरक्षा सबक सिखाने के लिए अमर चित्र कथा के साथ हाथ मिलाया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गूगल ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि कंंपनी के पास दुनिया भर में फैली ट्रस्ट और सुरक्षा टीमें हैं जो तकनीक में निपुण हैं और वे ऑनलाइन नुकसान की पहचान करने, लड़ने और रोकने के लिए काम करती हैं। साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए 10 से अधिक स्थानीय भाषाओं को जोड़ा गया है।

    गूगल का मानना है कि संसाधन में बढ़ोतरी से गलत सूचना, धोखाधड़ी, बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरे, हिंसक उग्रवाद, फिशिंग हमलों और मैलवेयर जैसे बड़े मुद्दों से निपटने में मदद मिलेगी।

    कंपनी ने गूगल सेफ्टी सेंटर भी लॉन्च किया है और ये हिंदी, मराठी, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगु भाषाओं के साथ लाइव हो गया है और ये फीचर 2021 के अंत तक, यह बंगाली, गुजराती और तमिल में भी आ जाएगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें