Google: सुंदर पिचाई ने पेश किया गूगल का नया AI टूल Nano Banana, फोटो एडिटिंग होगी पहले से ज्यादा स्मार्ट

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Fri, 29 Aug 2025 02:45 PM IST
सार

Google के CEO सुंदर पिचाई के तीन केले वाली रहस्यमयी पोस्ट का राज खुल गया है। यह कोई डाइट टिप्स या मजाक नहीं था, बल्कि गूगल के नए AI टूल Nano Banana का टीजर था, जो फोटो एडिटिंग को नया आयाम देगा।

विज्ञापन
google launches nano banana ai tool for smooth image editing
सुंदर पिचाई - फोटो : ANI

    विस्तार

    कुछ दिन पहले गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर तीन केले की तस्वीर शेयर कर यूज़र्स को उलझन में डाल दिया था। लोग कयास लगाने लगे कि यह हेल्दी लाइफस्टाइल का मैसेज है या कोई मजाक। लेकिन अब खुलासा हो गया है कि यह गूगल के नए AI टूल ‘Nano Banana’ का टीज़र था।

    क्या है Nano Banana?

    गूगल का नया टूल Nano Banana खासतौर पर फोटो एडिटिंग और AI इमेज जनरेशन की खामियों को दूर करने के लिए डिजाइन किया गया है। अक्सर देखा गया है कि जब किसी चेहरे या ऑब्जेक्ट को बार-बार एडिट किया जाता है, तो उसकी पहचान पूरी तरह बदल जाती है। Nano Banana इस समस्या को खत्म कर हर एडिट में चेहरे और ऑब्जेक्ट की डिटेल्स को बरकरार रखता है।

    विज्ञापन

    Nano Banana की खासियतें

    बार-बार एडिट करने पर भी आउटपुट बिगड़ेगा नहीं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Gemini 2.5 Flash Image अपडेट की वजह से एडिटिंग बेहद तेज और स्मूद।

    किसी भी टेक्स्ट से तुरंत फोटो बनाना और इमेज मिलाना अब और नैचुरल लगेगा।

    बिना लेयर या मास्किंग टूल्स के सिर्फ टेक्स्ट लिखकर कॉम्प्लेक्स एडिटिंग संभव।

    Gemini एप के जरिए मोबाइल और वेब दोनों पर उपलब्ध।

    क्यों है खास?

    गूगल का दावा है कि Nano Banana “banana-level smooth” एडिटिंग अनुभव देगा। यानी तस्वीरें इतनी नैचुरल होंगी कि पहचानना मुश्किल होगा कि वे कैमरे से खींची गई हैं या AI से बनाई गईं। यह टूल खासतौर पर डिजाइनर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया प्रोफेशनल्स के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है।

    Adobe को सीधे तौरपर चुनौती

    Nano Banana के लॉन्च के बाद इसका सीधा मुकाबला Adobe Photoshop के AI टूल्स, Canva और अन्य लोकप्रिय जनरेटिव AI प्लेटफॉर्म्स से होगा। गूगल के पास बढ़त इसके Gemini डीप इंटीग्रेशन और मोबाइल-फ्रेंडली अप्रोच से मिलेगी। खास बात यह है कि इसे फ्री और प्रीमियम दोनों वर्जन में पेश किया जा रहा है।

    सुंदर पिचाई की तीन केले वाली पोस्ट के बाद यूजर्स ने जमकर मजाक भी किया। एक यूजर ने लिखा, “Apple iPhone है तो अब Google Banana भी आ गया।” हालांकि, मजाक से ज्यादा चर्चा इस बात की है कि क्या Nano Banana वाकई इमेज एडिटिंग का नेक्स्ट बिग थिंग बनेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें