Coronavirus का खौफ, गूगल ने I/O Event 2020 किया रद्द

विस्तार
कोरोना वायरस के चलते दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी गूगल (Google) ने अपना सबसे बड़ा कार्यक्रम I/O Event 2020 रद्द कर दिया है। आपको बता दें कि इस कार्यक्रम को मार्च में आयोजित किया जाना था, जिसमें दुनिया भर के लाखों इंजीनियर्स और डेवलपर्स हिस्सा लेने वाले थे। इससे पहले भी कोरोना वायरस की वजह से मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस और फेसबुक एफ8 कॉफ्रेंस जैसे बड़े कार्यक्रम रद्द हो चुके हैं। वहीं, कोरोना वायरस से अब तक 3,000 लोग अपनी जान गवा चुके हैं और 89,000 से ज्यादा लोग इस वायरस से प्रभावित हैं।
कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए गूगल ने इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। गूगल ने कहा है कि हम इस वायरस से अपने लोगों की सुरक्षा करना चाहते हैं। हम बहुत दुखी है कि हमें इस कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा है।
जीडीसी 2020 इवेंट को कोरोना वायरस की वजह से रद्द कर दिया गया था। इस कार्यक्रम में दुनिया की दिग्गज गेमिंग कंपनियां हिस्सा लेने वाली थी। साथ ही कई सारे नए गेम ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किए जाने वाले थे। वहीं, इवेंट के आयोजकों का कहना था कि हम बहुत दुखी है कि यह इवेंट रद्द हो गया है। हम इस वायरस को फैलने नहीं देना चाहते हैं, इसलिए हमने इस इवेंट को रद्द किया।
- BSNL का शानदार प्रीपेड प्लान, रोज मिलेगा 5GB डाटा
- Coronavirus: रियलमी और शाओमी ने रद्द किया इवेंट, ऑनलाइन लॉन्च होंगी Realme 6 सीरीज
- ब्रिटिश हैकर ने भारत में माइक्रोसॉफ्ट के फर्जी कॉल सेंटर का किया खुलासा, CCTV में कैद किए कारनामे
- ISRO के महत्वपूर्ण मिशन गगनयान के मॉडल की टेस्टिंग विंड टनल में हुई शुरू