Google Fined: गूगल पर 1337 करोड़ रुपये का जुर्माना, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग की कार्रवाई

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 20 Oct 2022 08:30 PM IST
सार

गूगल पर 1,337 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने एंड्रॉयड मोबाइल उपकरणों के संबंध में प्रतिस्पर्धा-विरोधी प्रथाओं के लिए यह जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन
Google Fined rs 1337 Crore For Anti Competitive Practices In India
गूगल डाउन - फोटो : Social Media

    विस्तार

    भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने अमेरिकी कंपनी गूगल पर करीब 1,338 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। एंड्रॉयड मोबाइल उपकरण क्षेत्र में अपनी मजबूत स्थिति का दुरुपयोग कर प्रतिस्पर्धा को बाधित करने के लिए कंपनी पर यह कार्रवाई हुई है। आयोग ने बृहस्पतिवार को अपने आदेश में गूगल को अनुचित कारोबारी गतिविधियां बंद करने का निर्देश दिया है। साथ ही, कामकाज के तरीकों में बदलाव करने को भी कहा है।

    मोबाइल एप चलाने के लिए एक ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस) की जरूरत पड़ती है। गूगल एंड्रायड ओएस का संचालन व प्रबंधन करती है और अन्य एप्लिकेशन के लिए लाइसेंस देती है। मूल उपकरण निर्माता (ओईएम) इस ओएस और गूगल के एप का अपने मोबाइल में इस्तेमाल करते हैं। वे अपने अधिकारों के नियंत्रण के लिए मोबाइल एप्लिकेशन डिस्ट्रीब्यूशन एग्रीमेंट (एमएडीए) समेत कई समझौते करते हैं।

    विज्ञापन

    गूगल ने अपनी मजबूत स्थिति व दबदबे से इन समझौतों का उल्लंघन किया। आयोग ने कहा, अमेरिकी कंपनी ने ऑनलाइन जनरल सर्च मार्केट में दबदबा बनाए रखने के लिए एंड्रॉयड ओएस के एप स्टोर बाजार में अपनी प्रमुख स्थिति का लाभ उठाया है। यह प्रतिस्पर्धा कानून का उल्लंघन है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एंड्रॉयड मोबाइल उपकरण क्षेत्र में मजबूत स्थिति का दुरुपयोग करने के आरोप में कार्रवाई, 2019 में जांच का आदेश

    देश में एंड्रॉयड आधारित स्मार्टफोन उपभोक्ताओं की शिकायत पर सीसीआई ने अप्रैल, 2019 में गूगल के खिलाफ जांच का आदेश दिया था।अनुचित कारोबारी गतिविधियों के आरोप दो समझौते एमएडीए और एंटी फ्रैगमेंटेशन एग्रीमेंट से जुड़े हैं। ये आरोप गूगल के साथ जुड़े एंड्रॉयड ओईएम की ओर से दर्ज कराए गए थे।

    उपकरण निर्माताओं पर अनुचित शर्त

    आयोग ने कहा, एमएडीए के तहत पूरे गूगल मोबाइल सुइट (जीएमएस) का प्री-इंस्टॉलेशन अनिवार्य कर दिया गया। इसमें अन-इंस्टॉल का विकल्प नहीं है। जीएमएस का प्लेसमेंट भी ओईएम पर अनुचित शर्त लगाने के बराबर है। इसे आयोग ने प्रतिस्पर्धा अधिनियम की धारा-4 के तहत मजबूत स्थिति का दुरुपयोग माना है। गूगल को विस्तृत वित्तीय ब्योरा और दस्तावेज 30 दिनों के अंदर मुहैया कराने को कहा है।

    जांच के लिए इन पांच बाजारों की पहचान

    स्मार्ट मोबाइल उपकरणों के लिए लाइसेंस योग्य ओएस बाजार।एंड्रॉयड स्मार्ट मोबाइल ओएस वाले एप स्टोर बाजार।सामान्य वेब सर्च सेवा बाजार।गैर-ओएस मोबाइल वेब ब्राउजर।ऑनलाइन वीडियो होस्टिंग प्लेटफॉर्म बाजार।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें