इन 3.2 करोड़ एंड्रॉयड मोबाइल में अब नहीं चलेगा गूगल क्रोम

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 08 Oct 2018 01:34 PM IST
विज्ञापन
Google end support of Chrome browser for Android Jelly Bean
chrome

    गूगल क्रोम ब्राउजर के बारे में तो आप जानते ही होंगे। आपके एंड्रॉयड फोन में भी गूगल क्रोम ब्राउजर होगा जिसे आप इस्तेमाल कर रहे होंगे, लेकिन कुछ एंड्रॉयड मोबाइल यूजर्स के लिए बुरी खबर है, क्योंकि कुछ एंड्रॉयड फोन में गूगल क्रोम ब्राउजर अब काम नहीं करेगा।

    हालांकि इसके लिए सभी एंड्रॉयड यूजर्स को परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि गूगल एंड्रॉयड के जेली बीन 4.1-4.3 में ही क्रोम का सपोर्ट बंद हो रहा है। बता दें कि अभी भी पूरी दुनिया में एंड्रॉयड जेली बीन 4.1 के इस्तेमाल करने वालों की संख्या 3.2 करोड़ है।

    विज्ञापन

    Tecno Camon i2X की अनबॉक्सिंग और फर्स्ट इंप्रेशन

    गूगल ने इसकी आखिरी तारीख की जानकारी नहीं दी है। अब सवाल यह है कि यदि आपके पास एंड्रॉयड 4.1 ओएस वाला फोन है तो आप गूगल क्रोम की जगह कौन सा ब्राउजर इस्तेमाल करें तो क्रोम का सपोर्ट बंद होने के बाद आप यूसी ब्राउजर, ओपेरा मिनी और फायरफॉक्स जैसे ब्राउजर इस्तेमाल कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गौरतलब है कि गूगल ने एंड्रॉयड जेली बीन को 10 जुलाई 2012 को लांच किया था और अभी कुछ महीने पहले ही गूगल ने एंड्रॉयड पाई 9.0 को लांच किया है। गूगल अपने नए एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम में लगातार कई बदलाव कर रहा है। अभी कुछ दिन पहले ही गूगल ने एंड्रॉयड फोन के यूट्यूब ऐप के लिए डार्क मोड जारी किया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें