दिक्कत: देश के कई हिस्सों में गूगल की जीमेल सर्विस हुई ठप, घंटों परेशान होते रहे यूजर्स

कुमार संभव
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीकुमार संभव
Tue, 12 Oct 2021 05:24 PM IST
सार

एक यूजर ने बताया कि वह न तो कोई ईमेल भेज पा रहा है और न ही उसे कोई ईमेल मिल रहा है। जीमेल डाउन हो गया है।

Google email service Gmail down in some parts of India down detector
जीमेल की सर्विस प्रभावित - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    देश के कई हिस्सों में मंगलवार (12 अक्तूबर) को गूगल की फ्री ईमेल सेवा जीमेल ठप हो गई। इस दौरान यूजर्स न तो ईमेल भेज पा रहे थे और न ही उन्हें कोई ईमेल मिल रहा था। इससे वे घंटों तक परेशान होते रहे। हालांकि, इस संबंध में गूगल की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में काफी यूजर्स ने अपनी शिकायतें भी दर्ज कराईं।

    इतने लोगों ने दर्ज कराई शिकायत

    डाउन डिटेक्टर वेबसाइट के मुताबिक, 68 फीसदी लोगों ने वेबसाइट में समस्या होने की जानकारी दी है, जबकि 18 फीसदी लोगों ने सर्वर कनेक्शन में दिक्कत बाई। इसके अलावा 14 फीसदी यूजर्स ने लॉगिन में दिक्कत होने की बात कही। भारत के अलावा कई अन्य देशों के यूजर्स ने सोशल मीडिया पर इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वे जीमेल का एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं।

    यूजर्स को ऐसे हुई दिक्कत

    एक यूजर ने बताया कि वह न तो कोई ईमेल भेज पा रहा है और न ही उसे कोई ईमेल मिल रहा है। जीमेल डाउन हो गया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मुझे लगता है कि जीमेल काम नहीं कर रहा है। यह दिक्कत सिर्फ मेरे साथ हो रही है या कोई और भी इसका सामना कर रहा है।'

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें