जरूरी खबर: Google तैयार कर रहा नया AI टूल, जीमेल पर स्पैम ई-मेल की होगी छुट्टी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 06 Dec 2023 02:59 PM IST
सार

RETVec के आने के बाद लोगों के जीमेल पर स्पैम मेल के आने की संख्या में कमी देखने को मिलेगी। इसके अलावा यूट्यूब पर भी आपत्तिजनक कंटेंट अपलोड नहीं होंगे और इस तरह के कॉमेंट को भी फिल्टर किया जा सकेगा।

विज्ञापन
Google develops AI powered spam detection to make Gmail safer know details here
spam emails - फोटो : Pixabay

    विस्तार

    जीमेल पर स्पैम मेल की भरमार है। किसी ऐसे आम आदमी को भी हर रोज कई सारे स्पैम मेल आ रहे हैं जिन्हें किसी बिजनेस या मार्केटिंग से कोई मतलब ही नहीं है। अब गूगल इस समस्या को दूर करने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है।

    खबर है कि स्पैम से निपटने के लिए गूगल एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल तैयार कर रहा है। वैसे अभी भी गूगल स्पैम फिल्टर करने के लिए फिल्टर का इस्तेमाल करता है लेकिन कई बारे स्पैम मेल भेजने वाले स्पेशल कैरेक्टर, इमोजी और गलत स्पेलिंग लिखकर गूगल को ही चकमा दे देते हैं।

    विज्ञापन

    इससे निपटने के लिए गूगल अब एआई की मदद लेगा। अपने नए टूल को गूगल ने RETVec (रेजिलेंट एंड एफिसिएंट टेक्स्ट वेक्टोराइजर) नाम दिया है। इस टूल का इस्तेमाल जीमेल के अलावा यूट्यूब और गूगल प्ले पर भी किया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    RETVec के आने के बाद लोगों के जीमेल पर स्पैम मेल के आने की संख्या में कमी देखने को मिलेगी। इसके अलावा यूट्यूब पर भी आपत्तिजनक कंटेंट अपलोड नहीं होंगे और इस तरह के कॉमेंट को भी फिल्टर किया जा सकेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें